Holi Special Train: हाेली में चलेगी स्पेशल ट्रेन,टिकटों की बुकिंग शुरू

Kanak Durga Jha | Mar 06, 2025, 10:23 IST
Holi Special train run ticket booking started from raipur the sootr
Holi Special Train : होली पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। उत्तर-भारत के रूट की सभी ट्रेनें अगले एक माह तक पैक हैं।

होली पर रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इसकी बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। उत्तर-भारत के रूट की सभी ट्रेनें अगले एक माह तक पैक हैं। होली पर उत्तर-भारत जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। क्योंकि इस रूट की सभी ट्रेनें अगले एक माह तक पैक हैं।



ये खबर भी पढ़िए....पीएम नरेंद्र मोदी की बिलासपुर में होगी आम सभा, करेंगे ये बड़े काम



त्योहार में भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गोंदिया से छपरा और पटना जंक्शन के बीच तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल, गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल एक-एक फेरे और गोंदिया-पटना-गोंदिया होली स्पेशल दो फेरे के लिए चलेगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।



ये खबर भी पढ़िए....गृहमंत्री के क्षेत्र में महिलाएं चुनाव जीतकर आईं... शपथ पतियों ने ली





जानिए स्पेशल ट्रेन कितने बजे चलेगी और कब पहुंचेगी रायपुर



- गोंदिया से 12 मार्च की शाम 5 बजे रवाना होगी, दुर्ग 7:20 बजे, रायपुर रात 8.05 बजे और अगले दिन छपरा सुबह 7 बजे पहुंचेगी।



  • छपरा से 13 मार्च की रात 10:15 बजे, वाराणसी जंक्शन रात 2 बजे, प्रयागराज छिवकी तड़के 4 बजे, उसलापुर शाम 4:45 बजे, रायपुर शाम 7:13 बजे, दुर्ग रात 8:50 बजे पहुंचेगी।
  • गोंदिया से 11 मार्च की शाम 5 बजे रवाना होकर, दुर्ग रात 7:20 बजे, रायपुर रात 8:05 बजे वाराणसी जंक्शन दोपहर 1:40 बजे, रात 7 बजे छपरा पहुंचेगी।
  • छपरा से 12 मार्च की रात 10:15 बजे रवाना होगी, प्रयागराज छिवकी सुबह 4 बजे, रायपुर शाम 7:13 बजे, दुर्ग रात 8:50 बजे पहुंचेगी।
  • गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च की सुबह 11 बजे रवाना होकर सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी।
  • पटना से 13 और 14 मार्च की दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर बिलासपुर सुबह 7:10 बजे, रायपुर सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़िए....



रायपुर विशाखापट्टनम एक्सप्रेस वे के भ्रष्टाचार में शामिल एक और अधिकारी पर एक्शन



छत्तीसगढ़ सरकार ने ढिल्लो को हेलीकॉप्टर किराए के 200 करोड़ रुपए दिए



Tags:
  • Holi Celebration
  • holi
  • होली
  • Holi festival
  • Holi Milan
  • Holi Special Train
  • Holi Special Train List
  • होली 2025