गृहमंत्री के क्षेत्र में महिलाएं चुनाव जीतकर आईं... शपथ पतियों ने ली
Marut raj | Mar 05, 2025, 17:17 IST
Panchayat elections Women husbands took oath the sootr
छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में भले ही 50% आरक्षण की वजह से महिलाओं को ग्राम सरकार चलाने का मौका मिला हो, लेकिन महिला प्रतिनिधि रबर स्टैंप बन कर रह गई हैं।
Panchayat elections: Women's husbands took oath : छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव में भले ही 50% आरक्षण की वजह से महिलाओं को ग्राम सरकार चलाने का मौका मिला हो, लेकिन ये तस्वीर आधी- अधूरी ही है। दरअसल, ग्राम पंचायतों में महिला प्रतिनिधि रबर स्टैंप बन कर रह गई हैं। इसकी बानगी मीडिया में तेजी से वायरल हो रही एक तस्वीर में देखी जा सकती है। इसमें महिलाएं पंच और अन्य पदों पर चुनी गई हैं,लेकिन उनकी जगह शपथ उनके पति ही ले रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें.... रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा
मामला गृहमंत्री विजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र की पंडरिया जनपद का है। जानकारी के अनुसार कवर्धा के पंडरिया जनपद की ग्राम पंचायत परसवारा में सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। यहां पर जीतकर आईं 6 महिला पंचों की बजाय उनके पतियों को शपथ दिलाई गई। हालांकि, मामला वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने पंचायत सचिव प्रणवीर ठाकुर को सस्पेंड करने के साथ ही जनपद सीईओ मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।
हालांकि, ग्राम पंचायत के सचिव प्रणवीर ठाकुर का कहना है कि शपथ में ग्रामीण व नए पंचायत पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें सिर्फ पुरुष पंच ही शामिल हुए थे। उनका कहना है कि इस दौरान कुछ पंच पति भी आ गए, लेकिन किसी पंच पति को शपथ नहीं दिलाई गई।
ये खबर भी पढ़ें.... मंत्रालय से निकला स्थानांतरण का फर्जी आदेश, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
परसवारा में 12 वार्ड है, जिसमें 6 महिलाएं पंच निर्वाचित हुई। वार्ड 2 से गायत्री बाई चंद्रवंशी पति कोमल चंद्रवंशी, वार्ड 3 से सरिता साहू पति राजेंद्र साहू, वार्ड 4 से मीराबाई पति शोभाराम चंद्रवंशी, वार्ड 5 से संतोषी चंद्रवंशी पति सुरेश चंद्रवंशी, वार्ड 7 से सरिता बाई चंद्रवंशी पति दौलत राम, वार्ड 12 से विद्या बाई पति चंद्र कुमार यादव शामिल हैं।
![b695b22e-d72]()
ये खबर भी पढ़ें.... ICAI CA का रिजल्ट जारी... छत्तीसगढ़ के 3 स्टूडेंट्स ने हासिल किया AIR
ये खबर भी पढ़ें.... दंतेवाड़ा में प्रसिद्ध फागुन मेला शुरू... 600 साल से चली आ रही परंपरा
ये खबर भी पढ़ें.... रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा
गृहमंत्री के विधानसभा क्षेत्र का मामला
मामला गृहमंत्री विजय शर्मा के विधानसभा क्षेत्र की पंडरिया जनपद का है। जानकारी के अनुसार कवर्धा के पंडरिया जनपद की ग्राम पंचायत परसवारा में सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम था। यहां पर जीतकर आईं 6 महिला पंचों की बजाय उनके पतियों को शपथ दिलाई गई। हालांकि, मामला वायरल होने के बाद जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने पंचायत सचिव प्रणवीर ठाकुर को सस्पेंड करने के साथ ही जनपद सीईओ मामले की जांच रिपोर्ट मांगी है।
हालांकि, ग्राम पंचायत के सचिव प्रणवीर ठाकुर का कहना है कि शपथ में ग्रामीण व नए पंचायत पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था। इसमें सिर्फ पुरुष पंच ही शामिल हुए थे। उनका कहना है कि इस दौरान कुछ पंच पति भी आ गए, लेकिन किसी पंच पति को शपथ नहीं दिलाई गई।
ये खबर भी पढ़ें.... मंत्रालय से निकला स्थानांतरण का फर्जी आदेश, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप
इन महिला प्रतिनिधियों की जगह उनके पति ने ली शपथ
b695b22e-d72
ये खबर भी पढ़ें.... ICAI CA का रिजल्ट जारी... छत्तीसगढ़ के 3 स्टूडेंट्स ने हासिल किया AIR
FAQ
- छत्तीसगढ़ के पंडरिया जनपद में महिलाओं की शपथ क्यों उनके पतियों ने ली ?
पंडरिया जनपद की ग्राम पंचायत परसवारा में 6 महिला पंचों की जगह उनके पतियों को शपथ दिलाई गई। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर मामला वायरल हो गया, और जिला पंचायत सीईओ ने इस मामले की जांच के आदेश दिए। - इस घटना पर ग्राम पंचायत के सचिव प्रणवीर ठाकुर ने क्या कहा ?
ग्राम पंचायत के सचिव प्रणवीर ठाकुर ने बताया कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में केवल पुरुष पंच ही शामिल हुए थे। हालांकि कुछ पंच पति भी आए थे, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी पंच पति को शपथ नहीं दिलाई गई थी। - इस घटना के बाद जिला पंचायत सीईओ ने क्या कदम उठाया ?
जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने इस मामले के बाद जांच के लिए पंडरिया जनपद सीईओ को निर्देश दिए।
ये खबर भी पढ़ें.... दंतेवाड़ा में प्रसिद्ध फागुन मेला शुरू... 600 साल से चली आ रही परंपरा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA