अफसराें में सबसे अमीर हैं आईएएस अमित कटारिया, उनके पास 46 करोड़ की प्रॉपर्टी

Arun Tiwari | Apr 15, 2025, 16:44 IST
IAS Amit Kataria the richest among officers he has property worth 46 crores the sootr
छत्तीसगढ़ के अधिकांश आईएएस करोड़पति हैं। इन आईएएस में सबसे अमीर अमित कटारिया हैं। अमित कटारिया छत्तीसगढ़ सरकार में सेक्रेटरी हैं। कटारिया के पास गुड़गांव में 46 करोड़ की पुश्तैनी जायदाद है।सीएम के पीएस सुबोध कुमार सिंह के पास भी करोड़ों की संपत्ति है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अधिकांश आईएएस करोड़पति हैं। इन आईएएस में सबसे अमीर अमित कटारिया हैं। अमित कटारिया छत्तीसगढ़ सरकार में सेक्रेटरी हैं। कटारिया के पास गुड़गांव में 46 करोड़ की पुश्तैनी जायदाद है। हालांकि इसमें उनके परिवार की भी हिस्सेदारी है। सीएम के पीएस सुबोध कुमार सिंह के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। उनसे ज्यादा अमीर उनकी पत्नी प्रीति सिंह हैं। सीएम के सेक्रेटरी पी दयानंद और बसवराजू एस भी करोड़पति हैं। दयानंद और बसवराजू के पास भी पौने दो करोड़ की संपत्ति है। आइए आपको बताते हैं कि छत्तीसगढ़ के चर्चित आईएएस कितनी संपत्ति के मालिक हैं।



ये खबर भी पढ़ें...हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई तो कटेगा चालान



आईएएस अमित कटारिया

अमित कटारिया छत्तीसगढ़ सरकार में सेक्रेटरी हैं।


अमित कटारिया के पास 46 करोड़ की प्रॉपर्टी है। हालांकि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। इस पर उनके साथ उनके भाइयों की भी हिस्सेदारी है।


गुड़गांव में 6.5 एकड़ पुश्तैनी जमीन और 1200 स्क्वैर यार्ड का प्लॉट,850 वर्ग फीट का अपार्टमेंट, 4667 वर्ग फीट की दुकान और 350 स्क्वैर यार्ड का घर है। इस पूरी प्रॉपर्टी की कीमत 46 करोड़ है। इसमें उनके भाई और बहनों की भी हिस्सेदारी है। 30 लाख रुपए सालाना तो उनको इस प्रॉपर्टी से कमाई के रुप में मिलते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सचिव मुकेश बंसल से बड़ी जिम्मेदारी ली वापस



आईएएस सुबोध कुमार सिंह

1997 बैच के आईएएस सुबोध कुमार सिंह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रमुख सचिव हैं।


इनके और इनकी पत्नी के पास 3 करोड़ 62 लाख की प्रॉपर्टी है।


उनके पास रायपुर जिले के ग्राम धरमपुरा में 0.028 हेक्टेयर की कृषि भूमि है। जिसकी कीमत 9 लाख 26 हजार रुपए है।


उत्तरप्रदेश के बरेली जिले में 25 लाख की कृषि भूमि है। यह जमीन उनकी पत्नी प्रीति सिंह के नाम है जो उन्हें उनकी दादी ने दी थी।


गोमती नगर लखनउ में 200 वर्ग मीटर में बना घर है। यह घर साल 2006 में 7 लाख 92 हजार रुपए में खरीदा था जिसकी वर्तमान की 99 लाख रुपए है। यह घर पत्नी प्रीति सिंह के नाम पर है।


रायपुर के सड्डू में 400 वर्ग फीट का रहवासी प्लॉट है। इसकी कीमत 34 लाख है। यह प्लॉट बैंक लोन से खरीदा गया था।


रायपुर के धरमपुरा गांव में 6219 वर्ग फीट का प्लॉट है। इसकी कीमत 48 लाख रुपए है।


गोमती नगर लखनउ में बिल्डिंग है जिसकी कीमत 71 लाख रुपए है। यह बिल्डिंग प्रीति सिंह की पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। इसमें उनकी और तीन भाइयों की भागीदारी है।


नवा रायपुर में घर है जिसका प्लॉट एरिया 374.33 वर्ग मीटर है। इसकी कीमत 85 लाख रुपए है। यह संयुक्त रुप से उनके और उनकी पत्नी के नाम पर है।


रायपुर के सड्डू में 1500 वर्ग फीट पर बना घर है। इसकी कीमत 60 लाख रुपए है। यह घर उन्होंने लोन लेकर खरीदा था।


रायपुर के ग्राम पिरदा में 4 हजार वर्ग फीट का रहवासी प्लॉट है। इसकी कीमत 30 लाख रुपए है। यह प्रीति सिंह के नाम पर है।



ये खबर भी पढ़ें...दरिंदगी से रवीना टंडन की बेटी आक्रोश में... CG का डरावना वीडियो किया शेयर





आईएएस पी दयानंद

पी दयानंद 2006 बैच के आईएएस हैं। वे मुख्यमंत्री के सचिव हैं।


दयानंद के पास 1 करोड़ 74 लाख की प्रॉपर्टी है।


रायपुर के पास 28 लाख की 0.06 हेक्टेयर कृषि भूमि, नवा रायपुर में 72 लाख का घर है। रायपुर के तिमारी गांव में 57 लाख की 0.334 हेक्टेयर की कृषि भूमि और रायपुर में 17 लाख का प्लॉट है।



आईएएस बसवराजू एस

बसवराजू 2007 बैच के आईएएस हैं। वे वर्तमान में सीएम के सेक्रेटरी हैं।


बसवराजू के पास 1 करोड़ 79 लाख 70 हजार की प्रॉपर्टी है।


उनके पास 17 लाख का 3600 वर्ग फीट का रहवासी प्लॉट और कर्नाटक में 1655.57 वर्ग फीट का फ्लैट है। इसकी कीमत 1 करोड़ 62 लाख 70 हजार है।



ये भी हैं करोड़पति आईएएस

सुब्रत साहू, निहारिका बारिक सिंह, सोनमणि बोरा, शहला नागर, कमलप्रीत सिंह, रोहित यादव, कंगाले रीना बाबासाहेब, सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, आर प्रसन्ना





IAS | cg IAS | IAS Property Details | Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट | छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी | छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदी में





Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • cg IAS
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • IAS
  • आईएएस
  • छत्तीसगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदी में
  • प्रॉपर्टी
  • छत्तीसगढ़ न्यूज अपडेट
  • IAS Property Details