iGOT पर अब अफसरों की पढ़ाई का हिसाब, सबसे आगे रहने वाले को मिलेगा सम्मान
VINAY VERMA | Aug 19, 2026, 17:29 IST
igot-अधिकारी-सीखने-की-प्रगति-बेहतरीन-प्रदर्शन-करने-वाले
छत्तीसगढ़ सरकार iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर सबसे अधिक ऑनलाइन कोर्स पूरे करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को हर महीने मंत्रालय में मुख्य सचिव द्वारा सम्मानित करेगी। इसका उद्देश्य सरकारी सेवा में निरंतर कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सीखने की रफ्तार बढ़ाने का नया तरीका निकाला है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 अगस्त को जारी परिपत्र में iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन कोर्स पूरा करने वालों को हर महीने सम्मानित करने का फैसला किया है। यानी अब सरकारी सेवा में काम के साथ ऑनलाइन पढ़ाई का रिकॉर्ड भी अहम होगा।
नई व्यवस्था में हर महीने उन अधिकारियों-कर्मचारियों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने iGOT कर्मयोगी पर सबसे ज्यादा ऑनलाइन पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरे किए हैं। विभाग का मकसद सिर्फ प्रशिक्षण कराना नहीं, बल्कि सरकारी मशीनरी में लगातार नई चीजें सीखने और कौशल बढ़ाने की आदत डालना है।
अगले महीने
चयनित कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के अगले महीने मंत्रालय में बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य सचिव अपने हाथों से प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार देंगे। इससे कर्मचारियों के बीच पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा कोर्स पूरा करने की प्रतिस्पर्धा भी बढ़ सकती है।
कौन सबसे आगे रहा, इसका फैसला किसी विभागीय सिफारिश से नहीं होगा। iGOT पोर्टल से मिलने वाली मासिक प्रमाणित रिपोर्ट को ही आधार बनाया जाएगा। सबसे ज्यादा सफलतापूर्वक पूरे किए गए पाठ्यक्रमों की संख्या के आधार पर विजेता तय होंगे। पोर्टल का रिकॉर्ड ही अंतिम और मान्य माना जाएगा।
GAD ने इस व्यवस्था को सिर्फ मंत्रालय तक सीमित नहीं रखा है। सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले कार्यालयों में इसकी जानकारी पहुंचाएं। कर्मचारियों को iGOT पर पाठ्यक्रम करने के लिए प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी गई है।
सरकार की इस पहल से अब अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच नई तरह की रैंकिंग तैयार होगी। फाइलों और सरकारी कामकाज के साथ यह भी देखा जाएगा कि कौन खुद को नए कौशल से कितना अपडेट कर रहा है। हर महीने मिलने वाला सम्मान इस ऑनलाइन प्रशिक्षण को महज औपचारिकता के बजाय प्रतिस्पर्धी गतिविधि बनाने की कोशिश है।
छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में अब महिला कलेक्टर, 36% जिलों की कमान महिलाओं के पास
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, शिक्षकों को नहीं मिलेगी दो अग्रिम वेतनवृद्धि
चार राज्यों में वारदात को अंजाम देने वाला बांग्लादेशी चोर बेमेतरा में पकड़ाया
छत्तीसगढ़ में बच्चों की पसंदीदा चोको पाई होगी बैन, दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट
कोर्स पूरे करो, सम्मान पाओ
अगले महीने मंत्रालय में सम्मान
पोर्टल की रिपोर्ट ही अंतिम फैसला
कलेक्टर से विभागाध्यक्ष तक जिम्मेदारी
सरकारी सिस्टम में सीखने की दौड़
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, शिक्षकों को नहीं मिलेगी दो अग्रिम वेतनवृद्धि
चार राज्यों में वारदात को अंजाम देने वाला बांग्लादेशी चोर बेमेतरा में पकड़ाया
छत्तीसगढ़ में बच्चों की पसंदीदा चोको पाई होगी बैन, दिल्ली भेजी गई रिपोर्ट
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य भारत में मौसम ने बदली करवट! मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश, राजस्थान में बादल, छत्तीसगढ़ में सूखा रहेगा मौसम
By Amresh Kushwaha
मध्य प्रदेश में सरप्लस उत्पादन फिर भी महंगी बिजली खरीदेगी सरकार, कांग्रेस ने उठाए सवाल
By Sanjay Sharma
पहले शिकायत, फिर नियुक्ति और अब विदाई! डिप्टी सीएम देवड़ा के यहां किसकी चली? OSD की नियुक्ति की फाइलों पर सवाल
By Ramanand Tiwari
27% ओबीसी आरक्षण: हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस की चूक गिनाई, अब भाजपा का रास्ता क्या?
By Ramanand Tiwari
OBC आरक्षण पर हाई कोर्ट का फैसला: CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, बोले- कानूनी परीक्षण कर आगे की कार्रवाई करेगी सरकार
By Sumit Kumar