पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Krishna Kumar Sikander | Jun 12, 2025, 18:43 IST
Illegal sand mining was going on under the protection of the councilor, villagers caught him and handed him over to the police the sootr
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हिंसक हुई। मोहड़ नदी में अवैध रेत खनन के लिए रैंप निर्माण हेतु जेसीबी मशीन लेकर एक चालक मौके पर पहुंचा था। इसे रोकने गए ग्रामीणों के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन को लेकर हिंसक हुई। मोहड़ नदी में खनन के लिए रैंप निर्माण हेतु जेसीबी मशीन लेकर एक चालक मौके पर पहुंचा था। इसे रोकने गए ग्रामीणों के साथ 7-8 लोगों ने मारपीट की और फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हालांकि इस बीच ग्रामीणों ने मौके पर ही खनन के आरोप में पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। रेत माफिया के गुर्गों द्वारा चलाई गई गोली से रोशन ठाकुर, जितेंद्र साहू, और ओम प्रकाश साहू घायल हो गए। सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना



पार्षद और जेसीबी चालक गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें... संसद में BJP सांसद ने ही उठाया अवैध रेत खनन का मुद्दा, साबरमती तर्ज पर नर्मदा के विकास की मांग



पुलिस अधीक्षक (एसपी) मोहित गर्ग ने बताया कि इस मामले में शिकायतकर्ता जितेंद्र साहू ने पुलिस को सूचित किया कि रेत खनन में मोहड़ के पार्षद संजय रजक भी शामिल थे। ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन के आरोप में पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तीन खाली खोखे और बुलेट का अगला हिस्सा बरामद किया गया है। साथ ही, अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी और हाइवा (वाहन नंबर CG 08 AT 5089) को जब्त कर लिया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB



फरार आरोपियों की तलाश जारी

ये खबर भी पढ़ें... रेत खनन मामले में सिंघार-पटवारी का हमला, मंत्री बोले- छवि धूमिल की जा रही



पुलिस ने जितेंद्र साहू की शिकायत पर बसंतपुर थाने में अपराध क्रमांक 257/2025 दर्ज किया, जिसमें बीएनएस की धारा 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2), आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, और माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत मामला कायम किया गया है। एसपी गर्ग ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।


एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीणों ने पार्षद संजय रजक पर खनन को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पार्षद और जेसीबी चालक को घेर लिया था, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित थाने पहुंचाया। ग्रामीणों की मांग है कि रेत माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध खनन पर स्थायी रोक लगे। पुलिस ने गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया है।





छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन | पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन | ग्रामीणों ने पार्षद को पकड़कर किया पुलिस के हवाले | illegal sand mining | Illegal sand mining was going on under the protection of the councilor | villagers caught the councilor and handed him over to the police



FAQ

  1. मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन के दौरान क्या घटना हुई और कौन-कौन घायल हुआ?
    मोहड़ गांव में अवैध रेत खनन के लिए जेसीबी मशीन लाई गई थी, जिसे रोकने गए ग्रामीणों पर रेत माफिया के गुर्गों ने हमला किया और फायरिंग कर दी। इस घटना में रोशन ठाकुर, जितेंद्र साहू और ओम प्रकाश साहू घायल हो गए।
  2. पुलिस ने किन दो लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर क्या आरोप हैं?
    पुलिस ने मोहड़ के पार्षद संजय रजक और जेसीबी चालक भगवती निषाद को गिरफ्तार किया है। उन पर अवैध रेत खनन में शामिल होने और ग्रामीणों पर हमला करवाने का आरोप है।
  3. पुलिस द्वारा इस मामले में क्या-क्या कार्रवाई की गई है?
    पुलिस ने पार्षद और जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा, घटनास्थल से तीन खाली खोखे और बुलेट का हिस्सा बरामद किया, और अवैध खनन में प्रयुक्त जेसीबी और हाइवा वाहन जब्त किया। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।


Tags:
  • अवैध बजरी खनन
  • अवैध रेत खनन
  • छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन
  • पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन
  • ग्रामीणों ने पार्षद को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
  • Illegal sand mining was going on under the protection of the councilor
  • villagers caught the councilor and handed him over to the police