RBI का क्लेम पाने के चक्कर में डॉक्टर ने दे डाले 14 लाख से ज्यादा रुपए, जब ठगी का एह्साह हुआ तो...

Marut raj | Aug 05, 2024, 18:23 IST
Share
In order to get the RBI claim doctor paid more than 14 lakh rupees
In order to get the RBI claim doctor paid more than 14 lakh rupees

आरबीआई का क्लेम पाने के चक्कर में भिलाई के डॉक्टर 14 लाख से अधिक रुपए गंवा बैठे। आरोपी रकम अलग-अलग किस्तों में मांग रहा था। जब अधिक पैसे देने के बाद भी पीड़ित डॉक्टर को कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

छत्तीसगढ़ के भिलाई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक डॉक्टर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। आरबीआई का क्लेम पाने के चक्कर में डॉक्टर 14 लाख से अधिक रुपए गंवा बैठे। आरोपी रकम अलग-अलग किस्तों में मांग रहा था। जब अधिक पैसे देने के बाद भी पीड़ित डॉक्टर को कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। ठगी का मामला महसूस होते ही डॉक्टर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

डॉक्टर से लुटे लाखों रुपए

दरअसल, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास वर्मा को पिछले साल यानी (साल 2023) में फोन कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रवि झा बताया। अज्ञात आरोपी ने डॉक्टर को यह विश्वास दिलाया कि वह उनके पुराने बीमा पॉलिसी से मोटी-तगड़ी रकम दिलवा देगा। आरोपी की बातों में आकर चिकित्सक ने अलग-अलग किस्तों में आरोपी को 14 लाख 60 हजार 647 रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित डॉक्टर के शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वेब स्टोरीज की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • cg news in hindi
  • Cyber ​​crime news
  • cg crime news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा