यूकेलिप्टस के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई... कांग्रेस का सरकार पर बड़ा आरोप

Kanak Durga Jha | Apr 27, 2025, 08:50 IST
Indiscriminate cutting eucalyptus trees Congress allegation government the sootr
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर क्षेत्र में हो रही युकेलिप्टस के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर पूर्व जिला पंचायत सभापति पंकज तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर क्षेत्र में हो रही युकेलिप्टस के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर पूर्व जिला पंचायत सभापति पंकज तिवारी ने मोर्चा खोल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत सभापति पंकज तिवारी ने शासन-प्रशासन को सचेत करते हुए कहा की जिस प्रकार से पेड़ों की कटाई की जा रही है और शासन - प्रशासन इसे रोकने का प्रयास तक नहीं कर रही है, उससे लगता है की शासन-प्रशासन की मिली भगत है।



ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा



जिस प्रकार निलगिरी की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है और किसानों को ठगा जा रहा है, साथ ही नियम-कानूनों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है वही क्षेत्र में बाहरी लोगों के आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं यह सब अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 15 दिनों के अंदर पेड़ों की कटाई और सप्लाई के काम बंद नहीं होते है, जिससे एक बड़ा आंदोलन किया जाए अब पेड़ों की कटाई कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



पंकज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोध की शुरूआत की


सूरजपुर जिले सहित पूरे संभाग में बीते छः महीनों से यूकेलिप्टस यानी निलगिरी की कटाई जोरों पर है, जहां इस मामले को लेकर अब पंकज तिवारी जोरों-शोरों से विरोध प्रदर्शन पर उतर चुके है। वहीं इसके विरोध की शुरुआत कांग्रेस के नेता और पूर्व जिला पंचायत के सभापति पंकज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की जहां पंकज तिवारी ने शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निलगिरी के पेड़ों की कटाई और इसके दिगर राज्यों में परिवहन किए जाने पर नियम-कानून को ताक पर रख कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि कौड़ियों के भाव किसानों को छल कर निलगिरी के पेड़ों की खरीदी की जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में नक्सलियों से लोहा ले रहे कमांडो ने पास की UPSC की परीक्षा



इसके आड़ में इमारती लकड़ियो की तस्करी भी की जा रही है। आगे उन्होंने कहा की एक और बीजेपी सरकार जीरो टॉलरेंस की निती अपनाती है वहीं युपी के तस्करों को छत्तीसगढ़ में सरंक्षण देती है। यह कैसी भाजपा की दोहरी नीति है, जबकि इस सरकार में हर प्रकार के अवैध कार्यों को बढ़ावा मिल रहा है और सरकार अपने मुंह मियां मिट्ठू बनते तमाशा देख रही है, सरगुजा संभाग के साथ-साथ पुरा छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी अंचल है जहां आदिवासी के हकों पर भी डाका डाला जा रहा है जहां अदानी ग्रुप के द्वारा खुनी खेल खेला जा रहा है और वृक्षों की बेतरतीब कटाई की जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए...PM मोदी ने जिस रेलवे ट्रैक का शुभारंभ किया उसकी पटरी 20 दिन में ही धंसक गई




पंकज तिवारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा

पंकज तिवारी ने कहा की सरकार को स्थानीय लोगों की चिंता होनी चाहिए लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, वहीं कहा की इस मामले में पुलिस प्रशासन को भी सामने आना चाहिए कल के समय में अगर इन बाहरी व्यक्तियों द्वारा अश्लील हरकतों के साथ बड़े घटनाक्रम को अंजाम दिया जाता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। जबकि यहां बाहर से कौन आ रहा है किसको पता कूल मिलाकर पंकज तिवारी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और लकड़ी तस्करी के आड़ में चल रहे गोरखधंधे पर सवालिया निशाने लगाते नजर आए।



ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी... छत्तीसगढ़ में जांच शुरू





cg political news | Chhattisgarh Political News | CG News | cg news update | cg news today



Tags:
  • कांग्रेस
  • CG News
  • cg news update
  • cg political news
  • cg news today
  • Chhattisgarh Political News