बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान से मचा बवाल, भीम आर्मी का उग्र प्रदर्शन

Harrison Masih | Jun 09, 2025, 16:03 IST
Insult of Baba Saheb Ambedkar statue Bhim Army violent protest raigarh the sootr
रायगढ़ में रविवार रात एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जहां किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मिट्टी से पोत दिया।

रायगढ़ में रविवार रात एक शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जहां किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मिट्टी से पोत दिया। यह घटना रायगढ़ के कलेक्ट्रेट कार्यालय रोड स्थित अंबेडकर चौक की है। सोमवार सुबह जब लोगों ने प्रतिमा की हालत देखी, तो इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई।



सुबह करीब 10 बजे जब लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर मिट्टी लगी देखी, तो तुरंत इस मामले की सूचना भीम आर्मी और सर्व समाज के अन्य संगठनों को दी गई। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोग जमीन पर बैठकर दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।



ये खबर भी पढ़ें... एक नहीं, दो नहीं, पांच बड़े प्रोजेक्ट बाबा साहेब अंबेडकर को समर्पित



प्रशासनिक हलचल, पुलिस मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही रायगढ़ एसडीएम महेश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सभी लोग एक स्वर में कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।



भीम आर्मी जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार महेश ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा, "रायगढ़ शांतिप्रिय जिला है और इस तरह की घटना से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।"



ये खबर भी पढ़ें... MP News | बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच Khajuraho में बोले Prime Minister



महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा, "बाबा साहेब का अपमान पूरे समाज का अपमान है। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए हर चौक-चौराहे पर CCTV कैमरे लगाए जाएं।"



FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



एसडीएम महेश शर्मा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जल्द ही पूरे क्षेत्र में निगरानी के लिए और अधिक CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।



ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब अंबेडकर को श्रेय नहीं दिया: पीएम मोदी



स्थानीय जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

मौके पर जुटी भीड़ शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रही थी, लेकिन लोगों की नाराजगी स्पष्ट नजर आई। कई संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो जिलेभर में उग्र आंदोलन होगा।



यह घटना ना केवल बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान है, बल्कि समाज की एकता और गरिमा पर भी हमला है। अब सबकी नजरें पुलिस और प्रशासन पर टिकी हैं कि वे दोषियों को कितनी जल्दी पकड़कर न्याय दिलाते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... चुनावी सागर में बीजेपी की नैया, बाबा साहेब अंबेडकर बनेंगे बीजेपी के तारणहार?



Baba Saheb Ambedkar statue | Bhim Army protest | Raigarh News | बाबा साहेब अंबेडकर | बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा | भीम आर्मी का प्रदर्शन | छत्तीसगढ़ न्यूज़



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़
  • Raigarh News
  • बाबा साहेब अंबेडकर
  • Baba Saheb Ambedkar statue
  • Bhim Army protest
  • बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा
  • भीम आर्मी का प्रदर्शन