प्रिंसिपल बोला-'किसे KISS करूं और किसे I LOVE YOU कहूं', महिला कर्मचारी ने की शिकायत
जशपुर। जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर महिला कर्मचारी और लेक्चरर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि प्रिंसिपल स्कूल में अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ करता था। अश्लील कमेंट करता था। उनसे कहता था कि किसे किस करूं, किसे विस करूं और किसे आई लव यू कहूं।
पढ़ें: दीपावली के बाद छूटी हुई बहनों को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ
महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत
जानकारी के मुताबिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिमड़ा में 15 अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर जा चुके थे, तभी महिला कर्मचारी कमरे का दरवाजा बंद करने पहुंची। इसी दौरान प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। महिला के साथ अश्लील हरकत की।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विरोध करने पर प्रिंसिपल ने धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में 2 अलग-अलग FIR दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। शिकायत में व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने बताया है कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। स्कूल में अकेली देखकर अश्लील बातचीत करते हुए छेड़छाड़ करता था। बिना काम के कॉल करता था। इधर-उधर की बातें करते हुए अश्लील बातों पर उतर आता था।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में मूसलधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर, गांवों का संपर्क टूटा, जनजीवन ठप
बदसलूकी बनी आदत
महिला व्याख्याता ने बताया कि पिछले साल 14 नवंबर (बाल दिवस) को प्राचार्य ने उनसे अशोभनीय बातें कीं। छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला शिक्षकों के मुताबिक, प्राचार्य अक्सर अश्लील कमेंट करते थे। “किसे किस करूं, किसे विस करूं, आई लव यू” जैसी बातें करना उनकी आदत बन गई थी।
पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर
|
पढ़ें: पूर्व राजपरिवार में संपत्ति विवाद, विश्वेंद्र सिंह और अनिरुद्ध सिंह के बीच जंग, राजनीति भी गरमाई
डर और लोकलाज में छिपाई बातें
पीड़िता महिलाओं ने बताया कि लोकलाज और भय की वजह से उन्होंने घटना को लंबे समय तक छुपाए रखा, लेकिन लगातार मानसिक पीड़ा झेलने के बाद स्टाफ मीटिंग में बात रखी, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
FAQ
- सवाल: यौन शोषण (sexual harassment) का आरोप किस पर लगा है?
जवाब: यह आरोप जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिमड़ा के प्रिंसिपल सुधीर कुमार बरला पर लगा है। दो महिला कर्मचारियों, एक लेक्चरर और एक अन्य स्टाफ, ने उन पर यौन शोषण (sexual harassment) का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। - सवाल: पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ क्या कार्रवाई की है?
जवाब: पुलिस ने दोनों पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। आरोपी प्रिंसिपल सुधीर कुमार बरला को गिरफ्तार कर लिया गया है। - सवाल: पीड़िताएं इतने समय तक चुप क्यों रहीं?
जवाब: पीड़िताएं शुरुआत में सामाजिक बदनामी, लोकलाज और नौकरी खोने के डर से चुप थीं। उन्हें डर था कि शिकायत करने पर उन्हें ही परेशान किया जा सकता है। लेकिन जब प्रिंसिपल का उत्पीड़न (harassment) लगातार बढ़ता गया और मानसिक पीड़ा असहनीय हो गई, तो उन्होंने हिम्मत कर शिकायत करने का फैसला किया।
यौन शोषण मामला | यौन शोषण के आरोप | यौन शोषण का लगाया आरोप | छत्तीसगढ़ जशपुर न्यूज | jashpur | molestation | principal | छत्तीसगढ़ | सीजी न्यूज