कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय को उड़ाने की मिली धमकी

Krishna Kumar Sikander | Apr 16, 2025, 14:43 IST
Kabirdham Collectorate office received threat to blow it up the sootr
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल से भेजी गई है। इसे ई-मेल कश्मीर से भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक ई-मेल से भेजी गई है। यह ई-मेल कश्मीर से किसी ने भेजा है। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। एक ओर डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीमें पूरे कलेक्ट्रेट कार्यालय की बारिकी से जांच कर रही है तो दूसरी ओर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी किसी आतंकी संगठन ने भेजी है या किसी की शरारत है।



ये खबर भी पढ़ें... महासमुंद में डंप किए जा रहे अवैध रेत



डॉग स्क्वाड और पुलिस टीम जांच में जुटी

कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए। यह जानकारी मिलते ही मौके पर डॉग स्क्वाड और पुलिस की टीमें पहुंचीं। इसके बाद पूरा कलेक्ट्रेट कार्यालय खाली करवाकर तलाशी शुरू कर दी। डॉग स्क्वाड कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर के हर कोने की जांच कर रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला



2021 में यहां हुआ था दंगा

कबीरधाम जिला संवेदनशील माना जाता है। यहां 2021 में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच धार्मिक हिंसा की घटना हुई थी और यह राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था। दंगे का कारण करमा माता मंदिर पर लगे भगवा ध्वज को कुछ मुस्लिम कट्टरपंथियों ने फाड़कर फेंक दिया था। वहीं, इसका विरोध करने वाले हिंदू युवक दुर्गेश देवांगन की पिटाई की गई थी। इसके बाद यहां करीब 15 दिन तक कर्फ्यू लगा रहा।



ये खबर भी पढ़ें... न्यायधानी में सरकारी जमीन पर कब्जा... 23 मकानों पर चला बुलडोजर



ई-मेल के स्रोत और सत्यता की होगी जांच

धमकी भरे ई-मेल के संबंध में कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि ई-मेल से धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीमें भेजी गई हैं। साथ ही ई-मेल के स्रोत और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है।



ये खबर भी पढ़ें... कोरबा में जिंदा जला ड्राइवर... पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार





tags : KABIRDHAM | Chhattisgarh Kabirdham District | Office | received | Threat | कबीरधाम की न्यूज | कबीरधाम ज़िला | कबीरधाम ज़िले की खबर | बम से उड़ाने की धमकी



Tags:
  • बम से उड़ाने की धमकी
  • कबीरधाम की न्यूज
  • कबीरधाम
  • Office
  • Threat
  • KABIRDHAM
  • कबीरधाम ज़िला
  • received
  • कबीरधाम ज़िले की खबर
  • कलेक्ट्रेट कार्यालय
  • Chhattisgarh Kabirdham District