खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसे में एक और श्रद्धालु की मौत, 15 अब भी घायल
NEWS IN SHORT
- खल्लारी मंदिर में रोप-वे हादसा: एक और श्रद्धालु की मौत
- गोविंद स्वामी की इलाज के दौरान मौत
- रोप-वे के केबल टूटने से हुआ हादसा, 15 लोग गंभीर रूप से घायल
- हादसे में मृतक गोविंद स्वामी की पत्नी और बेटी की हालत भी गंभीर
- खल्लारी मंदिर हादसे में लापरवाही पर FIR दर्ज, जांच जारी
NEWS IN DETAIL
Mahasamund : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में एक बड़ा रोप-वे हादसा हुआ है, जिसमें एक और व्यक्ति की मौत हो गई। गोविंद स्वामी 47 वर्ष जो वेंटिलेटर पर थे, मंगलवार रात करीब 9 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिए। इससे पहले, इस हादसे में आयुषी धावरे नामक महिला श्रद्धालु की भी मौत हो चुकी हैं। हादसा 22 मार्च को हुआ था, जब श्रद्धालु माता के दर्शन करने के बाद रोप-वे से नीचे लौट रहे थे।
हादसा कैसे हुआ?
मंदिर हादसाउस समय हुआ, जब श्रद्धालु रोप-वे ट्रॉली से नीचे लौट रहे थे। अचानक रोप-वे का केबल टूट गया, जिससे एक ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। दूसरी ट्रॉली स्टेशन से टकरा गई। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए। इनमें से आयुषी धावरे की मौत हो गई, जबकि उनके पति ऋषभ धावरे, देवर छायांश धावरे और ननद सुभी का इलाज जारी है।
गंभीर चोटें और इलाज
हादसे में मृतक गोविंद स्वामी की पत्नी नमिता स्वामी और बेटी अंशमिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। अन्य घायलों को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया था।
स्थानीय लोगों का आरोप
स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि रोप-वे के रखरखाव में लापरवाही की गई थी। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस किया गया होता तो ऐसा हादसा नहीं होता
पुलिस जांच और FIR
घटना के बाद, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। लापरवाही की वजह से रोप-वे संचालक कंपनी और दो स्थानीय कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की प्रक्रिया में है।
मंदिर तक जाने के लिए 800 सीढ़ियां
खल्लारी माता मंदिर महासमुंद से 25 किलोमीटर दूर स्थित है और वहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 800 सीढ़ियां चढ़नी होती हैं। हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है। इस हादसे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
ये खबरें भी पढ़े....
हनुमानगढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा, 5 की दर्दनाक मौत, कई घायल, बस के उड़े परखच्चे
सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध प्लाटिंग, पहली बार जांच रिपोर्ट में बसंत अग्रवाल का नाम