खल्लारी रोप-वे हादसा, तार टूटने से पहाड़ी से गिरी ट्रॉली, महिला की मौत, 16 घायल, संचालक और स्टाफ पर FIR
The Sootr | Mar 22, 2026, 21:10 IST
Photograph: (THESOOTR)
MAHASAMUND. खल्लारी रोप-वे हादसे में तार टूटने से ट्रॉली खाई में गिर गई। इसमें एक महिला की मौत हो गई और 16 घायल हुए हैं। रोप-वे हादसे को लेकर जांच जारी है।
आस्था और श्रद्धा के बीच अचानक चीख-पुकार गूंज उठी, जब छत्तीसगढ़ केखल्लारी मंदिर में नवरात्रि के दौरान रविवार सुबह एक भयानक हादसा हो गया। रोप-वे का तार टूटते ही ट्रॉली पहाड़ी से नीचे जा गिरी और देखते ही देखते पूरा दृश्य मातम में बदल गया।
इस दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय आयुषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
करीब चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया यह रोप-वे (Ropeway) प्रोजेक्ट अप्रैल 2024 में शुरू हुआ था, लेकिन दो साल भी ठीक से नहीं चल पाया। हैरानी की बात यह है कि नवरात्रि के पहले दिन मेंटेनेंस के नाम पर इसे बंद रखा गया था, इसके बावजूद इतना बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुराने और कमजोर तार को समय पर बदला नहीं गया, जो इस दुर्घटना की बड़ी वजह बना।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नीचे आ रही ट्रॉली अचानक तार टूटने से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी और पत्थरों से टकराते हुए कई बार पलट गई। वहीं ऊपर जा रही दूसरी ट्रॉली भी संतुलन खो बैठी और एंट्री पॉइंट पर लगे लोहे के गेट को तोड़ते हुए जा टकराई, जिससे वहां खड़े लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में घायल लोगों में गोविंद स्वामी, रतनलाल नागेश्वर, हेमिन बाई, कुलसी, पूर्वी नागेश्वर, टिया, अमलेश, खुगेश साहू, टोमेश्वरी, हर्ष साहू, ऋषभ धावड़े, छायांश धावड़े, मानसवी उपासे, नमिता स्वामी और अंशिता शामिल हैं। इनमें से 8 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य का इलाज जारी है।
कंपनी और कर्मचारियों पर
हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तुरंत कड़ा रुख अपनाया है। रोप-वे संचालक कंपनी रोप वे एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता और स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल व रामेश्वर यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि घायलों का समुचित इलाज और देखभाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। साथ ही पूरे मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हादसे के असली कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएपीएफ विधेयक 2026 कल संसद में, आईपीएस-सीएपीएफ समन्वय से मजबूत होगी सुरक्षा
संजय पार्क में 15 हिरणों की रहस्यमयी मौत, वन विभाग में हड़कंप, शुरुआती जांच में आई चौंकाने वाली वजह
गांजा तस्करी में लड़कियों का इस्तेमाल, नशे के सौदागरों ने बनाया नया ट्रेंड, ओडिशा से हो रही सप्लाई
GST लिस्ट लीक, रायपुर के दवा कारोबारियों में मचा हड़कंप
इस दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय आयुषी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
दो साल में ही दम तोड़ गया चार करोड़ का प्रोजेक्ट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया-ट्रॉली कई बार पलटी
घायलों की सूची, कई परिवारों पर टूटा कहर
कंपनी और कर्मचारियों पर एफआईआर
इलाज प्राथमिकता, होगी गहराई से जांच
ये खबरें भी पढ़ें...
सीएपीएफ विधेयक 2026 कल संसद में, आईपीएस-सीएपीएफ समन्वय से मजबूत होगी सुरक्षा
संजय पार्क में 15 हिरणों की रहस्यमयी मौत, वन विभाग में हड़कंप, शुरुआती जांच में आई चौंकाने वाली वजह
गांजा तस्करी में लड़कियों का इस्तेमाल, नशे के सौदागरों ने बनाया नया ट्रेंड, ओडिशा से हो रही सप्लाई
GST लिस्ट लीक, रायपुर के दवा कारोबारियों में मचा हड़कंप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari