इंदौर आग हादसा: 4.02 बजे फायर ब्रिगेड को फोन, उठाने वाले ने काटा, 4.20 पर पहुंची, धमाकों से घुस नहीं सके

Sanjay Gupta | Mar 18, 2026, 20:06 IST
Share
indore fire accident
indore fire accident

इंदौर में हुए आग हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे का बाद एक वीडियो सामने आया है। इसमें पड़ोसी फायर ब्रिगेड को फोन करता है, लेकिन फोन काट दिया जाता है।

Indore. इंदौर आग हादसे में क्या मौतों को रोका या कम किया जा सकता था। अब यह सवाल उठ रहा है। क्योंकि फायर ब्रिगेड को फोन करने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पड़ोसी फायर ब्रिगेड को फोन करता है और घटना की जानकारी देता है। लेकिन फोन कट जाता है।

इस तरह हुई फोन पर बात

पड़ोसी फोन पर - अंदर सब सो रहे हैं, आपको आवाज आ रही है यह फूटने (धमाके) की।
( इसके बाद फोन कट जाता है।)
पड़ोसी बोलता है- रख दिया फोन उसने
दूसरा पड़ोसी- फायर ब्रिगेड बुलाओ ना, नंबर लगाओ ना
पड़ोसी- लगाया ना नंबर, वह बोले 15 मिनट लगेंगे।
दूसरा पडोसी- अरे पानी तो डालें
पड़ोसी- बिजली का मामला है पानी नहीं डाल सकते हैं। आ रही है फायर ब्रिगेड़।

इंदौर में EV चार्जिंग से लगी आग में 8वीं मौत, इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- एसओपी जरूरी

इतने बजे पहुंची फायर ब्रिगेड

इस मामले में मौके पर पहुंचे एएसआई सुशील दुबे से 'द सूत्र' ने बात की। उन्होंने कहा कि दल को पहुंचने में कोई समय नहीं लगा। हमारे पास 4 बजकर 2 मिनट पर कॉल आया और 4 बजकर 20 मिनट पर पहुंच चुके थे।

धमाके हो रहे थे टीम अंदर नहीं घुस सकी

दुबे ने बताया कि मौके पर घर में धमाके हो रहे थे और घर में घुसना किसी भी तरह से संभव नहीं था। आग बहुत भयानक थी। बुझाने में बहुत समय लगा और इसके बाद ही टीम 6 से 6.30 बजे के बीच में अंदर घुस सकी।

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट, आग लगने से फटे 4 गैस सिलेंडर, 7 की मौत

छह माह से कोई एसपी ही नहीं

फायर ब्रिगेड की हालत यह है कि कर्मचारी/स्टाफ आधा रह गया है। नई भर्ती बंद है। वहीं इसे अब नगर निगम के अधीन कर दिया गया है। छह महीने पहले एसपी शशिकांत कनकने थे लेकिन अभी कोई एसपी नहीं है।

इंदौर आग हादसा पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा

मध्यप्रदेश में IFS अफसर ने बताई अपनी संपत्तियां, कई ने भोपाल में ही लगाया दाम

नगर निगम ने पुलिस वाली वेतन सुविधा ही नहीं दी

जब फायर ब्रिगेड को निगम के अधीन किया गया तब कहा गया था कि पुलिस वाली ही सुविधा जारी रहेंगी। लेकिन इन्हें जो पूर्व में अप्रैल और दिवाली के समय वेतन का आधा अतिरिक्त मिलता था वह बंद कर दिया गया है, जो एएसआई, एसआई स्तर पर साल भर का करीब एक लाख रुपए होता है। यह नगर निगम द्वारा नहीं दिया जा रहा है। वहीं स्टाफ की कमी के कारण अतिरिक्त बोझ आ चुका है। ऐसे में फायर ब्रिगेड़ में कर्मचारियों का उत्साह भी ठंडा पड़ता जा रहा है और कोई देखने, सुनने वाला नहीं है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • फायर ब्रिगेड
  • नगर निगम
  • इंदौर आग हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा