CG lok sabha election result 2024 : कोरबा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत 43 हजार 283 वोट से जीतीं

Deeksha Nandini Mehra | Jun 04, 2024, 16:15 IST
Share
Korba Lok Sabha Seat Election Result 2024 NN
Korba Lok Sabha Seat Election Result 2024

छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीट कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस 11 में एक मात्र कोरबा सीट जीत सकी है। कोरबा में ज्योत्सना महंत ने 43 हजार 283 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी की सरोज पांडेय को हार मिली है।

Korba Lok Sabha Seat Election Result 2024 : छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी का कब्जा हो गया है। वहीं एक सीट कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आई है। इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत ने दूसरी बार जीत दर्ज की है। मंहत की 43 हजार 283 वोटों से जीत हुई है। यहां से कांग्रेस को 5 लाख 70 हजार 183 वोट मिले हैं। वहीं, BJP की सरोज पांडेय हार गई है। सरोज पांडेय को 5 लाख 26 हजार 899 वोट मिले हैं। कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से इकलौती कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। चुनाव आयोग के आधिकारिक डाटा के अनुसार साढ़े तीन बजे तक कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को 4 लाख 40 हजार 449 वोट मिले जबकि बीजेपी के सरोज पांडेय को 4 लाख 25 हजार 913 वोट मिले है। कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना ने अब तक 20 हजार 506 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।

कोरबा लोकसभा छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से एक है। यह सीट 2009 में अस्तित्व में आई थी। तब से अब तक इस पर दो बार कांग्रेस और एक बार भाजपा के सांसद रह चुके हैं। कोरबा लोकसभा के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें से 6 सीटें- भरतपुर-सोनहत, मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर, कोरबा, कटघोरा और मरवाही भाजपा के खाते में है। 2023 के लोकसभा चुनावों में रामपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। जबकि पाली-तानाखार सीट गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में गई थी। कोरबा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुए थे। यहां कुल 16,18,864 मतदाता हैं। इनमें से 12,24,268 ने वोटिंग की थी। कोरबा में वोटिंग परसेंट 75.63 प्रतिशत रहा था।

2024 का समीकरण

2024 लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा से सरोज पांडे को टिकट दिया था। उन्होंने तीसरी बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 2009 में वे पहली बार दुर्ग लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आई थी। कांग्रेस ने कोरबा सीट से ज्योत्सना महंत को चुनावी मैदान में उतारा था। वे कोरबा की मौजूदा सांसद है। 2019 का चुनाव उन्होंने 26,349 मतों से जीता था।

साल जीत वोट मार्जिन

2024 ज्योत्सना चरण दास महंत (कांग्रेस) 43, 283

2019 ज्योत्सना चरण दास महंत (कांग्रेस) 26,349

2014 डॉ. बंशीलाल महतो (भाजपा) 4,265

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कोरबा लोकसभा सीट चुनाव परिणाम

Tags:
  • ज्योत्सना महंत
  • सरोज पांडेय
  • Korba Lok Sabha seat
  • कोरबा लोकसभा सीट
  • कोरबा लोकसभा सीट चुनाव परिणाम
  • Lok Sabha Seat Election Result 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज