छत्तीसगढ़ में हैवानियत; पति ने पत्नी का सिर धड़ से अलग किया, कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा हत्यारा

Umeshwari Baghel | Apr 22, 2026, 21:48 IST
korba-man-killed-wife-carrying-severed-head-in-village-bundeli-rajgamar
ग्राम बुंदेली में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। हत्या के बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा।

NEWS IN SHORT

  • दिल दहला देने वाली घटना पति ने पत्नी की हत्या की
  • पारिवारिक विवाद में धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग किया
  • आरोपी ने हत्या के बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में धूमता रहा
  • घटनास्थल पर मासूम बच्चों ने देखी पूरी वारदात
  • पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की

NEWS IN DETAIL

Korba News।chhattisgarh crime news : रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में आज बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां सालिक राम यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी।



आरोपी ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और इस कृत्य के बाद कटा हुआ सिर लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।



धारदार हथियार से हत्या

घटना दिनदहाड़े हुई, जब आरोपी सालिक राम यादव अपनी पत्नी को हत्या के बाद कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमते हुए पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा। इस दौरान वह कुछ समय के लिए फार्म के पास भी रुक गया



453


जहां वह काम करता था। गांव के लोग यह दृश्य देखकर डर के मारे अपने घरों में छिप गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रजगामार थाना पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया।



घर के आंगन में हुआ विवाद बच्चों ने देखी पूरी घटना

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आज बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच पति-पत्नी के बीच गंभीर विवाद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप यह दर्दनाक घटना घटी।



वारदात घर के आंगन में हुई, और इस दौरान दंपति के चार बच्चे भी घर में मौजूद थे। बच्चों ने घटना को अपनी आंखों से देखा।



पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है, और पुलिस की टीम घटनास्थल पर तैनात है। रजगामार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए कार्रवाई कर रही है।



यह खबरें भी पढ़े...

korba news in hindi :कोरबा में बड़ा हादसा; राखड़ डेम फूटने से जेसीबी ऑपरेटर की दबकर मौत, मलबे में समा गई मशीन



कोरबा में खूनी खेल: भाजपा नेता अक्षय गर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, काली कार से आए थे हमलावर



कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाया, ननकीराम कर रहे थे विरोध, 4 कलेक्टर समेत 11 आईएएस का तबादला



छत्तीसगढ़ crime :कोरबा ट्रिपल मर्डर केस: पैसों के लालच में तीन की हत्या, कोरबा में तांत्रिक ने रची खौ़फनाक साजिश





Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Korba News
  • कोरबा
  • korba news in hindi
  • chhattisgarh crime news
  • chhattisgarh crime