कांग्रेसी बेटे ने लिया पिता की हार का बदला, पूर्व विधायक को हराया

Marut raj | Feb 16, 2025, 09:25 IST
Mahasamund Municipality Election Result 2025 the sootr
विमल चोपड़ा ने निखिल कान्त साहू के पिता मनोज कान्त साहू को एक हजार वोटों से शिकस्त देकर पहली बार चुनाव जीता था। उसी कांग्रेस नेता के बेटे निखिल कांत साहू ने इस बार 3554 वोटों से चुनाव जीतकर अपने पिता मनोज की हार का बदला ले लिया है।

महासमुंद नगर पालिका में बीजेपी के पूर्व विधायक विमल चोपड़ा को हार का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने यहां विमल चोपड़ा को शिकस्त दी है।



निर्दलीय विधायक बने, अध्यक्ष का चुनाव हारे

चोपड़ा ने 2000 में बीजेपी की टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, जिसमें जीत मिली थी। फिर 2005 में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। इसके बाद 2014 में निर्दलीय विधायक के रूप में महासमुंद विधानसभा चुनाव जीते। अब बीजेपी ने फिर से उन्हें 2025 में नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया। इसमें उनको हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी निखिल कांत साहू ने उन्हें 3554 वोट से हराया है।



ये खबर भी पढ़ें... BJP ने किया कांग्रेस को क्लीन स्वीप, सभी 10 नगर निगमों में मेयर की जीत





बेटे ने तीन गुना ज्यादा वोट से हराया

उल्लेखनीय है कि सन 2000 में विमल चोपड़ा ने निखिल कान्त साहू के पिता मनोज कान्त साहू को एक हजार वोटों से शिकस्त देकर पहली बार चुनाव जीता था। उसी कांग्रेस नेता के बेटे निखिल कांत साहू ने इस बार 3554 वोटों से चुनाव जीतकर अपने पिता मनोज की हार का बदला ले लिया है।





ये खबर भी पढ़ें... 14 महीने में 180 डिग्री घूम गया जनता का मानस... 4 चुनाव हारी कांग्रेस



महासमुंद में इस बार का चुनाव काफी रोचक रहा। कांग्रेस पार्टी ने ढाई दशक पहले हारे अपने प्रत्याशी मनोज कान्त साहू के युवा पुत्र निखिल कांत को टिकट दी थी। निखिल ने भी पार्टी के भरोसे को बरकरार रखते हुए दमदारी से चुनाव लड़ा। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाई और बीजेपी की सरकार होते हुए भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाई।





ये खबर भी पढ़ें... कुनकुरी में CM विष्णुदेव को मात और पाटन में नहीं चला भूपेश का भौकाल



FAQ

  1. विमल चोपड़ा ने 2000 में किस पार्टी के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और किसे हराया था ?
    विमल चोपड़ा ने 2000 में बीजेपी के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज कांत साहू को एक हजार वोटों से हराया था।
  2. 2025 के नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में विमल चोपड़ा को किसने हराया और कितने वोटों से ?
    2025 के नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल कांत साहू ने विमल चोपड़ा को 3554 वोटों से हराया।
  3. निखिल कांत साहू ने इस चुनाव में क्या विशेष उल्लेखनीय किया ?
    निखिल कांत साहू ने इस चुनाव में अपने पिता मनोज कांत साहू की हार का बदला लिया और कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बीजेपी को हराया।


ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगा बड़ा झटका, अपना ही गढ नहीं बचा पाए



Tags:
  • महासमुंद न्यूज
  • महासमुंद न्यूज इन हिंदी
  • Municipal elections
  • Mahasamund Municipality
  • महासमुंद नगर पालिका
  • नगरीय निकाय चुनाव छत्तीसगढ़
  • नगरीय निकाय चुनाव 2025