एक हजार रुपए महीने या एक लाख रुपए साल, महतारी या महालक्ष्मी किसने किया कमाल ?

Pratibha ranaa | May 11, 2024, 14:08 IST
Mahtari Yojana
प्रदेश के 25 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से एकतरफा आगे रही हैं। ओवरआल 11 सीटों की वोटिंग देखी जाए तो 72.81 फीसदी रही है। इनमें 73 फीसदी पुरुष और 72 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।

अरुण तिवारी, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सभी 11 लोकसभा सीटों पर वोटिंग के बाद राजनीतिक गलियारों में ये सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि प्रदेश की महिलाएं किस पर मेहरबान हुई हैं। महिलाओं की बंपर वोटिंग ने राजनीतिक पंडितों को भी दुविधा में डाल दिया है। इस बार पुरुषों के बराबर महिलाओं ने वोट किया है। 25 विधानसभा सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की है। 11 में से 9 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर महिला वोटर निर्णायक है। यानी उनके हाथ में ही सांसदी की चाबी है। बीजेपी को महतारी वंदन योजना ( Mahtari Yojana ) पर भरोसा है। उसे लगता है कि विधानसभा चुनाव की तरह महिलाओं ने लोकसभा चुनाव में भी कमल पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस इस बात पर खुश है कि महिलाएं लखपति बनना चाहती हैं इसलिए कांग्रेस की महालक्ष्मी योजना ( Mahalakshmi yojana ) का दांव काम कर गया है। महिलाओं ने कांग्रेस के हाथ का साथ देने ईवीएम का बटन दबाया है।



इन सीटों पर महिला वोटर निर्णायक


  • बस्तर - 68.29 फीसदी
  • राजनांदगांव - 77.42 फीसदी
  • महासमुंद -75.02 फीसदी
  • कांकेर - 76.23 फीसदी
  • सरगुजा - 79.89 फीसदी
  • रायगढ़ - 78.85 फीसदी
  • कोरबा - 75.63 फीसदी
  • दुर्ग - 73.68 फीसदी
  • रायपुर - 66.82 फीसदी

ये खबर भी पढ़िए...पोते को लेकर वोटिंग कर आए कमल पटेल, शायद पूर्व मंत्री पर लागू नहीं होता कानून



25 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से आगे महिलाएं


प्रदेश के 25 विधानसभा क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से एकतरफा आगे रही हैं। ओवरआल 11 सीटों की वोटिंग देखी जाए तो 72.81 फीसदी रही है। इनमें 73 फीसदी पुरुष और 72 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं की इस बंपर वोटिंग ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि यह महतारी वंदन योजना और मोदी की गारंटी का असर है। बीजेपी अब तक 70 लाख महिलाओं के खाते में तीन महीने से एक-एक हजार रुपए डाल रही है। इसलिए महिलाओं को बीजेपी की इस गारंटी पर भरोसा रहा है। विधानसभा चुनाव में भी महतारी खुलकर बीजेपी के साथ थीं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि कांग्रेस की महालक्ष्मी न्याय योजना पर भरोसा कर महिलाएं वोट डालने आगे आई हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में साल में एक लाख रुपए डाले जाएंगे। महिलाएं कांग्रेस पर भरोसा कर रही हैं क्योंकि मोदी सरकार के सिर्फ जुमले ही उनके हिस्से में आए हैं और वे इस बात को समझ चुकी हैं।



ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में 13 मई को होगी आखिरी चरण की वोटिंग, आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, सीएम करेंगे रतलाम में रोड शो



Tags:
  • सीजी लोकसभा चुनाव
  • Mahtari Yojana