सरगुजा में बड़ा हादसा... प्रेग्नेंट महिला समेत 3 की मौत, मचा हड़कंप

Kanak Durga Jha | Jun 02, 2025, 08:48 IST
Major accident in Surguja 3 people including pregnant woman died
अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम दो बाइकों में सीधी टक्कर हुई। इसमें देवर-भाभी और दूसरी बाइक में सवार एक नाबालिग की जान चली गई।

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग पर हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रविवार शाम दो बाइकों में सीधी टक्कर हुई। इसमें देवर-भाभी और दूसरी बाइक में सवार एक नाबालिग की जान चली गई। वहीं एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया।



हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा पुल के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां 3 लोगों को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा अपडेट... आज भी होगी भयंकर बारिश



तीन की मौत, एक गंभीर

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के कसकेला निवासी करन यादव (20 साल) अपनी प्रेग्नेंट भाभी रिया यादव (21 साल) को लेकर निकला था। वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज इलाज कराने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।



ये खबर भी पढ़िए...पाकिस्तानी जासूसी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई... छत्तीसगढ़ में भी ली तलाशी



दूसरी बाइक में दोनों नाबालिग सवार थे। हादसे की सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल चारों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद देवर-भाभी करन यादव और रिया यादव को मृत घोषित किया।



साथ ही दूसरी बाइक में सवार नाबालिग देव मंडल (16 साल) को भी मृत घोषित किया गया। देव मंडल मूल रूप से ओडिशा के संबलपुर का निवासी था और अपने मामा के घर आया था। घायल नाबालिग की शिनाख्त नहीं हो पाई है।



ये खबर भी पढ़िए...शराब कारोबारी विजय भाटिया गिरफ्तार... दिल्ली से पकड़ के आ रही ACB



किसी ने नहीं पहना था हेलमेट

दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों मृतकों के सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...अफसरों के संरक्षण में ठेकेदार... मनमाना वसूल रहे पार्किंग फीस



Road Accident | 3 killed in road accidents | 3 killed in road accident | Sarguja | Sarguja News | CG News | cg news update | cg news today



Tags:
  • CG News
  • Road Accident
  • Sarguja News
  • 3 killed in road accidents
  • 3 killed in road accident
  • Sarguja
  • cg news update
  • cg news today