चंद्रकांत पांडे बने मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष,अधिकारी कर्मचारियो ने दी जीत की बधाई

VINAY VERMA | Sept 17, 2025, 20:27 IST
Photograph: (the sootr)
सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ चंद्रकांत पांडे मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संघ के चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान में 772 वोटरों में से करीब 94 फीसद यानी 725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ चंद्रकांत पांडे मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संघ के चुनाव के लिए बुधवार को हुए मतदान में 772 वोटरों में से करीब 94 फीसद यानी 725 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तक चले मतदान के बाद मतगणना का दौर शुरू हुआ और देर रात सभी छह पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इनका कार्यकाल 3 साल का होगा।



ये खबर भी पढ़ें... रावतपुरा मान्यता घोटाला: कर्नाटक सरकार की बड़ी कार्रवाई,तीन डॉक्टरों को किया निलंबित



अजित मिरे को उपाध्यक्ष...

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव में अध्यक्ष के अलावा 5 अन्य पद उपाध्यक्ष, सचिव संयुक्त सचिव और दो कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी मतदान हुए। उपाध्यक्ष पद पर अजीत मिरे सबसे अधिक अंतर से विजय हुए है। सचिव पद पर उमेश सिंह ने बाजी मारी। वही संयुक्त सचिव पद पर महेश बड़ा को जीत हासिल हुई। कोषाध्यक्ष पद पर छविराम साहू जीते। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुंदन साहू और दिव्यानी साहू को विजय मिली।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर-राजिम के बीच नई मेमू पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत,कल सीएम दिखाएंगे हरी झंडी



निवर्तमान अध्यक्ष ने दी बधाई..

संघ के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कर्मचारियों के हित में लगातार सक्रिय रहने की अपील की है। स्थिति बता दें कि मंत्रालय में पदस्थ संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड एक, दो, तीन, स्टेनो केडर सहित चतुर्थ वर्ग के कर्मचारी इस संघ के सदस्य हैं।



विजयी प्रत्याशी

अध्यक्ष



चंद्रकांत पांडे 233 विजयी


कांति सूर्यवंशी 194


महेंद्र सिंह राजपूत 188


हीरा चन्द्र बघेल 160



उपाध्यक्ष



अजिश मीरे 276 विजेता


कृष्ण लाल कश्यप 202


मनोज साहू 105


वीरेंद्र कुमार मिर्ची 103


संतोष त्रिपाठी 37



ये खबर भी पढ़ें... CG Weather Update: रायपुर समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश,आज भी बरसेंगे बादल,अलर्ट जारी



सचिव



उमेश सिंह 344 विजेता


शिव प्रजापति 101


सपन जांगड़ा 95


महेश तिवारी 93


अनिल हार्दिल 84



संयुक्त सचिव



महेश बड़ा 310 विजेता


धनेश्वर सिंह 153


दिनेश ठाकुर 128


अमित वर्मा 99


रविकांत वर्मा 28



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में CRPF भर्ती: सैकड़ों पदों के लिए शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया...



कोषाध्यक्ष



छवि राम साहू 403 विजेता


जलेश्वर 166


पवन साहू 140



कार्यकारिणी सदस्य



कुंदन साहू 421 विजेता


दिव्यानी साहू 352 विजेता


इंद्रदेव दास 238


लोक नारायण शर्मा 165


मोहिनी राजपूत 199



Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • मंत्रालयीन कर्मचारी संघ
  • मंत्रालयीन कर्मचारी संघ चुनाव
  • चंद्रकांत पांडे