बिलासपुर रोड एक्सीडेंट; निर्माणाधीन टोल प्लाजा के गड्ढों ने ली 3 युवकों की जान, परिजनों ने काटा जमकर बवाल!
NEWS IN SHORT
- मुंगेली-बिलासपुर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे तीन युवकों की मौत हो गई
- निर्माणाधीन टोल नाके के पास गड्ढों ने निगल ली तीन जिंदगियां
- परिजनों ने सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की
- तीन युवकों की मौत से गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जमकर बवाल किया
- पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी हैं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं
NEWS IN DETAIL
Bilaspur : मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धरमपुरा के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित कार ने बाइक को
टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन युवक जरहागांव से भटगांव की ओर जा रहे थे। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं दो अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतकों के नाम और मौत की पुष्टि
घटना की पुष्टि करते हुए जरहागांव थाना प्रभारी शोभा ने बताया कि भटगांव निवासी राधेश्याम निर्मलकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
वहीं, जरहागांव निवासी आर्यन निर्मलकर और बिलासपुर निवासी शुभम निर्मलकर की मौत इलाज के दौरान हुई। परिजनों ने सड़क के हालात को हादसे का कारण बताया।
परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया हैं कि टोल नाके के पास सड़क के बीच में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जो हादसों को बुलावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाइक सवार गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी यह बड़ा हादसा हुआ। परिजनों का कहना है कि सड़क निर्माण में लापरवाही बरती गई है।
निर्माण कार्यों की धीमी गति
(ग्रामीण सड़क निर्माण)परिजनों ने सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार की लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की धीमी गति से हो रहे
निर्माण और उभर रहे गड्ढे मौत का कारण बन रहे हैं। टोल प्लाजा का निर्माण तो तेजी से हो रहा है, लेकिन सड़क की स्थिति बदहाल बनी हुई है।
दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग
परिजनों ने कहा कि यह हादसा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की है
और इस तरह के हादसों से बचने के लिए ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए है।
यह खबरें भी पढ़े...
महिलाएं सप्लाई कर रही नशीलें पदार्थ, बिलासपुर में गांजा कारोबार में संलिप्त दो बहनों की गिरफ्तारी
एक्सीडेंट क्लेम के लिए समय सीमा खत्म, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया पीड़ितों के हक में बड़ा फैसला