रोड एक्सीडेंट; रेत हाइवा और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत, 2 किमी दूर तक सुनाई दी टक्कर की गूंज!

Umeshwari Baghel | Apr 14, 2026, 14:57 IST
Share
raipur-nawapara-road-accident-truck-hyva-collision-death-news
raipur-nawapara-road-accident-truck-hyva-collision-death-news

रायपुर के गोबरा नवापारा में हाइवा और ट्रक की भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। जेसीबी की मदद से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में हाइवा और ट्रक की टक्कर हुई जिसमे 3 की मौत हो गई
  • तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए
  • हादसे में फंसे लोगों को जेसीबी से बाहर निकाला लेकिन नहीं बचा सके
  • लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा, पुलिस की जांच जारी हैं
  • धमतरी जिले में भी 2 अलग अलग हादसों में 4 लोगो की मौत हो गई हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur : रायपुर के गोबरा नवापारा में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें रेत से भरी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण (Road Accident )थी कि उसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया।

हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र के पिपरौद-बजरंगपुर में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां हाइवा ने सामने से आ रहे सामने से आ रहे खाली ट्रक से भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग बुरी तरह दब गए।

जेसीबी से फंसे लोगों को बाहर निकाला

(CG में सड़क हादसा)घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रक में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला गया।

उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भागवत राम साहू 65 वर्ष, सुमित यादव 19 साल और दीपक पटेल 22 साल के रूप में हुई है।

हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ

हादसे की वजह तेज रफ़्तार को बताया जा रहा हैं, जिससे टक्कर इतनी भीषण हो गई। की हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया

पुलिस ने रास्ता साफ करवाया और जाम खुलवाया। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि यह एक्सीडेंट तेज रफ्तार और लापरवाही की वजह से हुआ है।

धमतरी जिले में भी सड़क हादसों का कहर, 4 लोगों की मौत

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की जान चली गई। धमतरी जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में 4 लोग मारे गए, जबकि 6 लोग घायल हो गए।

वहीं जगदलपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह खबरें भी पढ़े...

रोड एक्सीडेंट : एक्सीडेंट क्लेम के लिए समय सीमा खत्म, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया पीड़ितों के हक में बड़ा फैसला

भीषण सड़क हादसा: एक्सीडेंट में सिर्फ ड्राइवर नहीं… गलत लाइसेंस, गड्ढे और खराब सड़क बनाने वालों पर भी सवाल

रायपुर में प्लास्टिक बोतल में शराब की सप्लाई शुरू; पहली खेप 2400 पेटी प्लास्टिक बोतल पहुंची

रायपुर बन रहा सट्टेबाजी का हब; रडार पर VIP होटल, सट्टा खिलाते युवक का वीडियो वायरल

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Road Accident
  • रोड एक्सीडेंट
  • सड़क हादसा
  • CG में सड़क हादसा
  • भीषण सड़क हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई