महिलाएं सप्लाई कर रही नशीलें पदार्थ, बिलासपुर में गांजा कारोबार में संलिप्त दो बहनों की गिरफ्तारी

Aishwarya Dwivedi | Published:
Share
women-supplying-narcotics-two-sisters-arrested-CG-bilaspur-ganja-trade
women-supplying-narcotics-two-sisters-arrested-CG-bilaspur-ganja-trade

बिलासपुर के सरकंडा में पुलिस ने दो सगी बहनों को गांजा कारोबार में गिरफ्तार किया। उनके पास से छः किलो गांजा, 5 लाख 98 हजार नकद और अन्य सामग्री बरामद हुई। दोनों महिलाएं पूर्व में मादक पदार्थों के मामलों में शामिल रही हैं।

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई।
  • दो सगी बहनें गिरफ्तार, जो गांजा बेचने का काम करती थीं।
  • आरोपियों के पास से छः किलो गांजा और 5 लाख 98 हजार नकद जब्त किए गए।
  • दोनों आरोपी महिलाएं पूर्व में भी मादक पदार्थों के मामलों में शामिल रही हैं।
  • दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और जांच जारी है।

NEWS IN DETAIL

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा कारोबार में संलिप्त दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह दोनों महिलाएं सगी बहनें हैं, जो नाम बदलकर अलग-अलग इलाकों में गांजा सप्लाई कर रही थीं।

महिलाएं बेच रही गांजा

यह कार्रवाई एसीसीयू और सरकंडा थाना पुलिस की संयुक्त रेड में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर, सरकंडा क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं। सूचना के आधार पर एसीसीयू और सरकंडा थाना की टीम ने अचानक छापा मारा। दोनों आरोपी महिलाएं कार और स्कूटी में गांजा लेकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं।

पुलिस ने जब आरोपी महिलाओं के पास तलाशी ली, तो उनके कब्जे से कुल 6 किलो गांजा, नगदी 5 लाख 98,030, 2 घड़ी, 2 मोबाइल, 2 स्कूटी और 1 कार बरामद की। जब्त की गई सामग्रियों की कीमत कुल 15 लाख 78,030 रुपये बताई जा रही है।

गांजे की रकम से खरीदें वाहन

पूछताछ के दौरान आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी ने बताया कि उपयोग की जा रही कार उसके परिचित की है, जिसे वह अपने पास रखी हुई थी। आरोपियों द्वारा गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी खरीदी गई थी, जो परिवहन और बिक्री के लिए उपयोग की जा रही थी।

इससे पहले भी दोनों महिलाओं के खिलाफ मादक पदार्थ से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड सामने आए हैं। दोनों आरोपी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी बहनों के नाम

1. मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष)
2. सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष)

यह दोनों महिलाएं मूल रूप से जयराम नगर मस्तूरी की रहने वाली हैं और फिलहाल सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं।

निष्कर्ष

नशे के कारोबार पर लगातार बढ़ती पुलिस कार्रवाई से यह साफ हो रहा है कि छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अंबिकापुर सड़क हादसा : नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने तीन महिलाओं को कुचला, मौके पर ही मौत, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा

नशेड़ी युवक से महिला को बचाने गए कांग्रेस विधायक पर भी हमला, सिकरवार ने उठाए यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

बेकाबू हाईवा ने 12 गौवंशों को रौंदा, शराब के नशे में मिला ड्राइवर

रायगढ़ में नहर प्रोजेक्ट की जमीन पर उगा दी अफीम, 30 कलेक्टरों ने दी उनके जिले में नशे की फसल न होने की रिपोर्ट

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • गांजा
  • न्यायालय
  • मादक पदार्थों
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?