Navratri In Jail : कैदियों ने बैरक में जलाया ज्योत, पूजा-पाठ कर जेल में किया भजन कीर्तन
Kanak Durga Jha | Oct 07, 2024, 10:44 IST
Navratri In raigarh Jail prisoners flame barrack
Navratri In Jail : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नवरात्री धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है।
Navratri In Jail : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नवरात्री धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रदेश के सभी बड़े मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई है। वहीं रायगढ़ जिला के जेल में नवरात्रि के मौके पर सभी कैदी भक्ति भाव में लीन हैं। कुछ बंदियों ने नवरात्री में नौ दिन का व्रत भी रखा है। बता दें कि जेल में पिछले 50 साल से कैदी नवरात्री त्यौहार धूमधाम से मानते आ रहे हैं।
इस दौरान सभी बंदी जेल में ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करके भजन कीर्तन कर रहे हैं। नवरात्रि शुरू होने से पहले जेल प्रबंधन ने कैदियों से व्रत और पूजा को लेकर बात की, जिस पर कई कैदियों ने सहमति जताई। इसके बाद पहले दिन 8 महिलाओं और 78 पुरुषों ने व्रत रखा। दूसरे दिन 44 पुरुष कैदियों ने व्रत रखा और माता रानी की पूजा की।
जेल में पुरूष बंदी की संख्या 715 है और महिला बंदी 56 हैं। इनमें तीसरे दिन में 8 महिलाएं और 45 पुरुषों ने नवरात्रि का उपवास रखा था। इससे पूरा जेल परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया है। बताया जा रहा है कि बंदी सुबह उठकर मां दुर्गा की आराधना में जुट जाते हैं। बताया जा रहा है कि बैरक में बंदियों के पूजा-अर्चना करने के लिए मां दुर्गा की तस्वीर को विराजित किया गया है।
जेल में माता की तस्वीर लाने से सभी बंदी बैरक में ही ज्योत जलाकर माता की भक्ति कर रहे हैं। इसके साथ ही बंदी दुर्गा माता की भजन कीर्तन कर रहे हैं। माता के भजन गाते हुए सभी कैदी अपने अपराधों के लिए माता से क्षमा मांग रहे हैं।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
बंदियों ने रखा व्रत
जेल में गूंज रहा माता का भजन
जेल में माता की तस्वीर लाने से सभी बंदी बैरक में ही ज्योत जलाकर माता की भक्ति कर रहे हैं। इसके साथ ही बंदी दुर्गा माता की भजन कीर्तन कर रहे हैं। माता के भजन गाते हुए सभी कैदी अपने अपराधों के लिए माता से क्षमा मांग रहे हैं।
The Sootr Links
छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA