अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों की कायराना करतूत, दो लोगों को उतारा मौत के घाट

Pravesh Shukla | Jun 22, 2025, 11:08 IST
Naxalites killed two people in Bijapur the sootr
बीजापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे से ठीक पहले नक्सलियों ने बीजापुर में कायराना करतूत को अंजाम दिया है।

बीजापुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री के दौरे से ठीक पहले नक्सलियों ने बीजापुर में कायराना करतूत को अंजाम दिया है।



ये भी पढ़ें: Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर



आत्मसमर्पित नक्सली और ग्रामीण की हत्या

नक्सलियों ने पामेड़ थाना इलाके यमपुर सैंड्रा बोर गांव में आत्मसमर्पित नक्सली और ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी।



ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ में... पड़ोसी राज्यों के DGP की लेंगे बैठक



हत्या के बाद गांव में फेंका शव

हत्या के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फोर्स को मौके पर रवाना किया गया है।



ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़, कुख्यात नक्सली लीडर गजराला रवि और अरुणा ढेर



छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे शाह

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह दोपहर ढाई बजे रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन करेंगे इसके साथ ही वे नक्सल ऑपरेशन को लेकर बैठक लेने के साथ ही सुरक्षाबल के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।



ये भी पढ़ें: New Naxalite Surrender Policy Chhattisgarh | सरेंडर करो और बन जाओ सरकार की 'दत्तक संतान'



Tags:
  • अमित शाह
  • नक्सली
  • naxali