नक्सलियों ने जवानों से 30 साल पहले लूटी बंदूक,अबूझमाड़ मुठभेड़ में जब्त

Marut raj | Dec 26, 2024, 21:50 IST
Naxalites looted guns from soldiers 30 years ago seized the sootr
साल 1991 में गढ़चिरौली में माओवादियों ने लैंडमाइंस विस्फोट करने के बाद जवानों को एंबुश में फंसाया था। इसमें 10 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। नक्सलियों ने जवानों की 303 राइफल की 18 गन लूट ली थीं।

Naxalites looted guns from soldiers 30 years ago seized : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने नक्सलियों से 30 साल पहले लूटी गई राइफल को बरामद किया है। यह राइफल साल 1991 में महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर लूट ली थी। इस हमले में 10 जवान शहीद हुए थे, जबकि 12 से ज्यादा जवान जख्मी थे।



RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न



नक्सलियों ने एंबुश में फंसा कर 10 जवानों की ली थी जान

नारायणपुर SP प्रभात कुमार के अनुसार अबूझमाड़ मुठभेड़ में पुलिस फोर्स ने 2 नग 303 राइफल बरामद की हैं। साल 1991 में गढ़चिरौली के तुमारगुंडा में माओवादियों ने लैंडमाइंस विस्फोट करने के बाद जवानों को एंबुश में फंसाया था। ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इसमें 10 जवानों ने अपनी शहादत दी थी। वहीं 12 से ज्यादा जवान घायल थे। मौके से नक्सलियों ने जवानों की 303 राइफल की कुल 18 गन लूट ली थी।



रात 12 बजे धूमधाम से नहीं कर सकेंगे New Year Party, जानिए वजह



इसमें से 303 राइफल जिसका बट नंबर 22676 और बॉडी नंबर 440 है। यह महाराष्ट्र गढ़चिरौली थाने के भामरागढ़ में है। इसके बाद पुलिस ने जब और डिटेल निकाली तो पता चला कि इसे 1991 में माओवादियों ने जवानों से लूटी थी।



ड्रग्स तस्करों से कनेक्शन, ED करेगी जांच... छात्रा ने दे डाले 10 लाख



अबूझमाड़ में 12 दिसंबर को हुई थी मुठभेड़

दक्षिण अबूझमाड़ के कालाहाजा इलाके में 12 दिसंबर 2024 को जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से 303 अन्य हथियार बरामद किए थे। इसके बाद नारायणपुर पुलिस हथियारों की हिस्ट्री खंगाल रही थी।



थाइलैंड जाने से पहले 100 बार सोचें... अब तक कई भारतीय हुए गायब



Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड़
  • cg news live news