ड्रग्स तस्करों से कनेक्शन, ED करेगी जांच... छात्रा ने दे डाले 10 लाख
Kanak Durga Jha | Dec 26, 2024, 16:34 IST
Drugs smuggler connection ed action said looted 10 lakh from student
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर साइबर क्राइम की घटना सामने आई है। ड्रग तस्करों से कनेक्शन होने का डर दिखाकर शातिर ने 10 लाख रुपए ठग लिए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बार फिर साइबर क्राइम की घटना सामने आई है। ड्रग तस्करों से कनेक्शन होने का डर दिखाकर शातिर ने 10 लाख रुपए ठग लिए। शातिर ठग ने कॉलेज की स्टूडेंट को सीबीआई-ईडी जांच होने की धमकी दी। इससे स्टूडेंट डरकर सहम गई, और लाखों रुपए शातिर को ट्रांसफर कर दिए।
RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न
शातिर ठग ने स्टूडेंट को कुछ फर्जी दस्तावेज भेजे थे। इसे देखकर स्टूडेंट को ठग की बात पर विश्वास हो गया था। दरअसल, शातिर ठग ने स्टूडेंट से कहा कि उनके बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। जिसकी जांच चल रही है। ड्रग्स तस्करों ने उनके आधार कार्ड का उपयोग किया है, जो सीबीआई की गिरफ्त में हैं। इस केस की जांच सीबीआई के साथ ही ED और केंद्रीय एजेंसी कर रही है। इस दौरान ठगों ने छात्रा को वीडियो कॉल भी किया और इसकी जानकारी साझा करने से मना किया।
रात 12 बजे धूमधाम से नहीं कर सकेंगे New Year Party, जानिए वजह
इससे डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों से उधार लेकर पैसे ट्रांसफर कर दिए। अब धोखाधड़ी की शिकार छात्रा ने साइबर रेंज थाने में शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, 24 वर्षीय छात्रा के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया। छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि, ठगों ने उसे डराने के लिए वीडियो कॉल किया, जिसके बाद उसे तसल्ली दिलाने के लिए मोबाइल में वॉट्सऐप पर गिरफ्तारी और जांच संबंधी फर्जी दस्तावेज भी भेजे। जालसाजों ने इस पूरी बातचीत और जांच की जानकारी किसी को देने से मना भी किया था।
BJP का दिल्ली नारा-अब नहीं सहेंगे...छत्तीसगढ़ में हरा चुका कांग्रेस को
RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न
स्टूडेंट को भेजे फर्जी दस्तावेज
रात 12 बजे धूमधाम से नहीं कर सकेंगे New Year Party, जानिए वजह
अनजान नंबर से आया था कॉल
BJP का दिल्ली नारा-अब नहीं सहेंगे...छत्तीसगढ़ में हरा चुका कांग्रेस को
FAQ
- ठग ने छात्रा को कैसे डराया और ठगी की?
ठग ने छात्रा को बताया कि उनके बैंक अकाउंट से करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है, जिसे ड्रग तस्करों ने उनके आधार कार्ड का उपयोग करके किया है। उसने सीबीआई और ईडी की जांच में फंसने का डर दिखाया। वीडियो कॉल और फर्जी दस्तावेज भेजकर छात्रा को धमकाया और डराया, जिसके कारण छात्रा ने 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। - छात्रा ने ठगी का शिकार होने के बाद क्या कदम उठाए?
छात्रा ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari