भारत को बड़ा मुनाफा... छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला निकेल-क्रोमियम-प्लेटिनम खनिज

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Nickel chromium platinum mineral found mahasamund
Nickel chromium platinum mineral found mahasamund

भालुकोना-जामनीडीह ब्लॉक में निकेल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह (PGE) के खनिजों की खोज ने राज्य को भारत के रणनीतिक खनिज मानचित्र पर उभरता हुआ केंद्र बना दिया है।

छत्तीसगढ़ को खनिज क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। महासमुंद जिले के भालुकोना-जामनीडीह क्षेत्र में निकेल, क्रोमियम और प्लेटिनम समूह के खनिजों (PGE) की खोज ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। यह खोज देश की रणनीतिक खनिज नीति के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

ऐतिहासिक खोज की जानकारी

करीब 3000 हेक्टेयर में फैले इस ब्लॉक में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने पहले संभावना जताई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने इस क्षेत्र की ई-नीलामी करवाई, जिसमें मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) ने 21% की उच्चतम बोली लगाकर अधिकार प्राप्त किया।

अन्वेषण की अनुमति मिलते ही कंपनी ने आधुनिक तकनीकों—ड्रोन मैपिंग, रॉक सैंपलिंग और भूभौतिकीय विश्लेषण के ज़रिए खनिजों की मौजूदगी की पुष्टि की। प्रारंभिक रिपोर्ट में करीब 700 मीटर लंबी और 300 मीटर गहराई वाली खनिज पट्टी की पहचान हुई है।

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की बड़ी भागीदारी - साय यह क्षेत्र मैफिक-अल्ट्रामैफिक चट्टानों में स्थित है, जो निकल और प्लेटिनम समूह के खनिजों के लिए आदर्श माने जाते हैं। पास ही केलवरडबरी ब्लॉक वेदांता को नीलामी में दिया जा चुका है। दोनों ब्लॉक मिलकर महासमुंद को रणनीतिक खनिज केंद्र बना सकते हैं।

औद्योगिक केंद्र बनने की ओर बढ़ा महासमुंद

  • महासमुंद में PGE, निकेल और क्रोमियम की ऐतिहासिक खोज
  • 3000 हेक्टेयर क्षेत्र में खनिजों की पुष्टि
  • DGML को नीलामी में ब्लॉक मिला, 21% की उच्चतम बोली
  • आधुनिक तकनीकों से 700 मीटर लंबी खनिज पट्टी की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 51 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी


छत्तीसगढ़ में अब तक 51 खनिज ब्लॉक नीलाम किए जा चुके हैं, जिनमें लिथियम, ग्रेफाइट, टिन और फॉस्फोराइट शामिल हैं। सरकार ने इस दिशा में ‘क्रिटिकल मिनरल सेल’ भी गठित किया है, जो अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों के साथ मिलकर काम करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस खोज को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य की बड़ी भागीदारी बताया है।

FAQ

  1. महासमुंद की इस खनिज खोज का राष्ट्रीय महत्व क्या है?
    यह खोज भारत की रणनीतिक खनिज जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम है।
  2. किस कंपनी को भालुकोना-जामनीडीह ब्लॉक की नीलामी में अधिकार मिला है?
    डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) को यह ब्लॉक उच्चतम बोली पर मिला।
  3. किन तकनीकों का इस्तेमाल कर खनिजों की पहचान की गई?
    ड्रोन सर्वे, रॉक सैंपलिंग और भूभौतिकीय विश्लेषण का प्रयोग किया गया।
  4. आत्मनिर्भर भारत में इस खोज का क्या योगदान होगा?
    यह खोज हरित ऊर्जा, रक्षा और हाई-टेक इंडस्ट्री के लिए जरूरी खनिजों की आपूर्ति में मदद करेगी।
छत्तीसगढ़ खनिज क्षेत्र | छत्तीसगढ़ में मिला निकेल | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • छत्तीसगढ़ खनिज क्षेत्र
  • छत्तीसगढ़ में मिला निकेल, क्रोमियम, प्लेटिनम
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव
पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें

By Jageshwar Prasad

पीओएस से जुड़ने से पहले ही बांट दिए करोड़ों रुपए, राजस्थान के राशन मशीन प्रोजेक्ट की जांच में खुली गड़बड़ियों की परतें
MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत

By Arohi Raj

MP में BJP का चुनावी मोड ऑन! जनता और कार्यकर्ताओं का मूड भांपेगी पार्टी, 230 सीटों पर तैनात होंगे सेवा दूत
महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा केस: ED ने रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में मारा छापा, होटल-क्लब और म्यूजिक कंपनी में 200 करोड़ निवेश की जांच
4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन

By Jyoti Mahender Bhardwaj

4 वर्षीय BEd कोर्स में एडमिशन शुरू, NCET स्कोर से मिलेगा कॉलेज; 3 दिसंबर तक करें आवेदन
आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

By Harrison Masih

आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, धार्मिक और विकास कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
राजस्थान-MP में 871 हेक्टेयर जमीन का विवाद, अब सुप्रीम कोर्ट और CEC के जरिए होगा समाधान

By Jageshwar Prasad

राजस्थान-MP में 871 हेक्टेयर जमीन का विवाद, अब सुप्रीम कोर्ट और CEC के जरिए होगा समाधान