शाहरुख खान को बड़ी राहत... नहीं चलेगा केस, कोर्ट ने खारिज की याचिका

Marut raj | Apr 16, 2025, 11:34 IST
No case will be filed against Shahrukh Khan Raipur the sootr
कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसमें कहा गया था कि Shahrukh Khan पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। इससे देश में लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं।

राजधानी के सिविल कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ लगी याचिका खारिज हो गई है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, टीवी चैनल्स सहित कई जगह बड़ी कंपनियों के भ्रामक एडवरटाइजमेंट करने के खिलाफ यह याचिका लगाई गई थी। इस मामले में मंगलवार को कोर्ट ने याचिका खारिज की है।



ये खबर भी पढ़ें... राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा



ये लगाया था शाहरुख खान पर आरोप

उल्लेखनीय है कि रायपुर के रहने वाले फैजान खान ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि Shahrukh Khan पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। इससे देश में लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत





इससे वे कैंसर और गरीबी की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसी चीजों पर लगाम लगाना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने रायपुर कोर्ट में याचिका लगाई थी। केस दर्ज होने के बाद उन्हें नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।



ये खबर भी पढ़ें... मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश



FAQ

  1. फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर क्या आरोप लगाए गए थे ?
    शाहरुख खान पान मसाला, सट्टे और फेयर होने की क्रीम जैसे बड़ी कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। इससे देश के लाखों की संख्या में यूथ, महिलाएं बच्चे भ्रमित हो रहे हैं। इससे वे कैंसर और गरीबी की तरफ बढ़ रहे हैं।
  2. एक्टर शाहरुख खान के खिलाफ कहां पर कोर्ट केस किया गया था ?
    शाहरुख खान के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोर्ट केस किया गया था।
  3. अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ किसने याचिका दायर की थी ?
    अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाले फैजान खान ने कोर्ट में याचिका दायर की थी।

ये खबर भी पढ़ें... BJP ऐसा मुक्तिधाम बनाएगी,जिसमें मुर्दे भी जिंदा हो जाएंगे...मचा हंगामा



छत्तीसगढ़ न्यूज | रायपुर न्यूज | भ्रामक विज्ञापन | misleading advertising | Raipur News | CG News | cg news hindi | cg news today | cg news live news | cg news live | cg news in hindi



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • शाहरुख खान
  • Shahrukh Khan
  • रायपुर कोर्ट
  • अभिनेता शाहरुख खान
  • cg news in hindi
  • misleading advertising
  • भ्रामक विज्ञापन
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live