पदोन्नति रोक कर संविदा भर्ती से नर्सों में गुस्सा, तीन दिन का विरोध शुरू

VINAY VERMA | Sept 10, 2026, 13:38 IST
Share
संविदा भर्ती से नर्सों में गुस्सा
संविदा भर्ती से नर्सों में गुस्सा

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने पदोन्नति के पदों पर संविदा भर्ती के विरोध में तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया है। रायपुर के अंबेडकर अस्पताल से शुरू हुए प्रदर्शन में नर्सों ने 10 सूत्रीय मांगें रखी हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ में अस्पतालों की नर्सिंग व्यवस्था को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पदोन्नति के पदों पर संविदा नियुक्तियों के विरोध में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने तीन दिन का विरोध शुरू कर दिया है। नर्सों का कहना है कि लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को प्रमोशन देने के बजाय उन्हीं पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है। इससे नर्सिंग संवर्ग में नाराजगी बढ़ रही है।

अंबेडकर अस्पताल से शुरुआत

विरोध के पहले दिन रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नर्सों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। नियमित कर्मचारियों के साथ संविदा और डेली वेज पर काम कर रहे स्टाफ नर्स भी इसमें शामिल हुए। संघ ने साफ किया कि मांगें नहीं मानी गईं तो विरोध आगे भी जारी रहेगा।

प्रमोशन के पद पर भर्ती क्यों?

संघ का सबसे बड़ा विरोध नर्सिंग डेमोंस्ट्रेटर और सहायक प्राध्यापक के पदों पर संविदा नियुक्ति को लेकर है। नर्सों की मांग है कि इन नियुक्तियों को रद्द कर पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग की योग्यता रखने वाले कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन दिया जाए।

40 पदों पर भी सवाल

नर्सिंग डेमोंस्ट्रेटर के 22 और सहायक प्राध्यापक के 18 पदों पर सीधी भर्ती की बात है। संघ का कहना है कि विज्ञापन जारी करने के बजाय चिकित्सा शिक्षा विभाग में पहले से काम कर रहे पात्र नर्सिंग कर्मचारियों को प्रमोशन का मौका मिलना चाहिए। यानी बाहर से भर्ती से पहले विभाग के पुराने कर्मचारियों का हक तय हो।

वेतन-भत्ते भी बड़ा मुद्दा

नर्सिंग संवर्ग वेतन और भत्तों को लेकर भी नाराज है। संघ ने ग्रेड-पे और वेतनमान बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ नर्सिंग अलाउंस 7,200 और वॉशिंग अलाउंस 1,800 रुपए महीना करने की मांग रखी गई है। संविदा और कलेक्टर दर के स्टाफ नर्सों के लिए न्यूनतम 40 हजार रुपए मासिक वेतन की मांग भी है।

पदनाम से लेकर प्रमोशन तक

नर्सिंग ऑफिसर और सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पदनाम को लेकर की गई घोषणा के मुताबिक जल्द आदेश जारी करने की मांग है। नर्सिंग सिस्टर, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, उप नर्सिंग अधीक्षक, डेमोंस्ट्रेटर और सहायक प्राध्यापक के अटके प्रमोशन भी जल्द करने को कहा गया है।

खाली पदों पर नियमित भर्ती

संघ चाहता है कि स्टाफ नर्सों के खाली पदों पर नियमित भर्ती हो। साथ ही पहले से संविदा और कलेक्टर दर पर काम कर रहे स्टाफ नर्सों को नियमित पदों पर प्राथमिकता दी जाए। समयमान वेतनमान के आदेश जारी करने की मांग भी दस सूत्रीय मांगों में शामिल है।

27 साल से वही स्टाइपेंड

नर्सिंग छात्रों के स्टाइपेंड का मुद्दा भी प्रदर्शन में उठाया गया। संघ के मुताबिक वर्ष 1998-99 से छात्रों को 1,500 रुपए महीना स्टाइपेंड मिल रहा है। 27 साल में इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। अब इसे बढ़ाकर 15 हजार रुपए महीना करने की मांग की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इजराइल के लिए नर्सों की भर्ती पर मचा बवाल, राजभवन के बाद सरकार ने बैठाई जांच

इजराइल के लिए नर्सों की भर्ती पर मचा बवाल, राजभवन के बाद सरकार ने बैठाई जांच

इंटर्न डॉक्टर्स का प्रदर्शन: CM हाउस घेरने से पहले पुलिस से झड़प

भोपाल डॉक्टर प्रदर्शन मामला: डिप्टी सीएम के संज्ञान के बाद कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • प्रदर्शन
  • स्टाइपेंड
  • अंबेडकर अस्पताल
Indore Airport: 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट का शेड्यूल, मुंबई और अहमदाबाद जाने वालों को मिलेगी राहत

By Anshika Singh Chauhan

Indore Airport: 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट का शेड्यूल, मुंबई और अहमदाबाद जाने वालों को मिलेगी राहत
पदनाम बदलने के बदले वेतन बढ़ाने की मांग छोड़ने की शर्त पर अड़ी सरकार, नर्सों ने किया इनकार, अब 8 नवंबर से हड़ताल

By VINAY VERMA

पदनाम बदलने के बदले वेतन बढ़ाने की मांग छोड़ने की शर्त पर अड़ी सरकार, नर्सों ने किया इनकार, अब 8 नवंबर से हड़ताल
ग्वालियर सड़क हादसा: भाई को बचाने 8 किलोमीटर दौड़ा सौरभ, हाइड्रा लाया पर नहीं बची जान, दास्तां कर देगी हैरान

By Manya Jain

ग्वालियर सड़क हादसा: भाई को बचाने 8 किलोमीटर दौड़ा सौरभ, हाइड्रा लाया पर नहीं बची जान, दास्तां कर देगी हैरान
राजस्थान में जननी एक्सप्रेस की खुली पोल, 600 एंबुलेंस फिर भी सिर्फ 12% हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को फायदा

By Jageshwar prasad

राजस्थान में जननी एक्सप्रेस की खुली पोल, 600 एंबुलेंस फिर भी सिर्फ 12% हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को फायदा
अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के

By Jageshwar prasad

अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दहशत में इंदौर के बिल्डर्स, 4 को मिली है पुलिस सुरक्षा

By Sanjay Gupta

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दहशत में इंदौर के बिल्डर्स, 4 को मिली है पुलिस सुरक्षा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा पुलिस का बड़ा खुलासा, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा पुलिस का बड़ा खुलासा, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी