ऑनलाइन शॉपिंग में ठगे जा रहे लोग, फ्लिपकार्ट और अमेजन के खिलाफ 2.5 लाख शिकायतें
समझें क्या है पूरा मामला
Raipur : आज के जीवन में ऑनलाइन सर्विस ने लोगों का जीवन आसान कर दिया है। शॉपिंग करने से लेकर खाना मंगाने तक और इंटरनेट से लेकर कैब बुकिंग तक सारी चीजें ऑनलाइन हो रही हैं। लेकिन इस सुविधा के आदी हो चुके लोगों को इनमें अब बहुत दिक्कतें आने लगी हैं। ईकॉमर्स कंपनियों की सर्विस से लोग खुश नहीं हैं। ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ एक साल में पौने छह लाख से ज्यादा शिकायतें इनग्राम पोर्टल पर सरकार को मिली हैं। शिकायतों में फ्लिपकार्ट नंबर एक पर है तो अमेजन नंबर दो पर। यह जानकारी लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर केंद सरकार ने दी है।
ऑनलाइन सर्विस की इतनी शिकायतें
कुल शिकायतें - वित्तीय वर्ष 2025-26 में ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़ी 5,77,748 शिकायतें दर्ज
फ्लिपकार्ट (Flipkart.com) - 1,44,929
अमेज़ॅन (Amazon.in) - 96,912
रिलायंस जियो-59,386
एयरटेल - 44,689
स्विगी - 36,349
नेटमेड्स - 32,104
मीशो - 31,151
मिंत्रा - 30,083
ओला कैब्स -26,531
जोमैटो- 18,266
छत्तीसगढ में इतने मामले
छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए हैं और इस पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के लोगों ने साल 2023-24 में 13,734 शिकायतें दर्ज कराई। जो 2024-25 में 14,271 और 2025-26 में बढ़कर 20,231 हो गईं। इन शिकायतों का साल दर साल बढ़ना इस बात को दिखाता है कि लोग ऑनलाइन सर्विस से खुश नहीं है। हालांकि सरकार का दावा है कि इन सभी शिकायतों का समाधान भी किया गया है।
देश में यह स्थिति
सरकार की जानकारी के मुताबिक पिछले तीन सालों के आंकड़े इस पोर्टल की सफलता बताते हैं। वर्ष 2023-24 में 12,35,710 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं यह संख्या 2025-26 में बढ़कर 20,48,747 हो गई। सरकार कहती है कि यह सभी शिकायतों का निपटारा किय गय है और सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि शिकायत निपटान का औसत समय 63 दिनों से घटकर महज 28 दिन रह गया है।
ठगी हो तो यहां करें शिकायत
टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप (8800001915), एसएमएस (8800001915), ईमेल, एनसीएच ऐप, वेब पोर्टल और उमंग ऐप के जरिए घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। एनसीएच ने 1,47,000 से अधिक शिकायतों का निपटान कर उपभोक्ताओं को 91 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड कराया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार के इस कदम को नागरिक प्रथम का प्रतीक बताया है।
FAQ
- ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें किसकी हैं?
वित्तीय वर्ष 2025-26 में सबसे ज्यादा शिकायतें फ्लिपकार्ट (1,44,929) के खिलाफ दर्ज हुईं। इसके बाद अमेज़न (96,912), रिलायंस जियो (59,386) और एयरटेल (44,689) का स्थान रहा। - ऑनलाइन ठगी या खराब सेवा की शिकायत कहां दर्ज कर सकते हैं?
उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1915, व्हाट्सएप 8800001915, एसएमएस 8800001915, ईमेल, NCH ऐप, वेब पोर्टल और UMANG ऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सेवाओं को लेकर शिकायतों की स्थिति क्या है?
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लगातार बढ़ी हैं। वर्ष 2023-24 में 13,734, 2024-25 में 14,271 और 2025-26 में 20,231 शिकायतें दर्ज की गईं, जिससे ऑनलाइन सेवाओं को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतें सामने आई हैं।
यह खबरें भी पढ़े....
Amazon Recruitment 2026: अमेजन लाया फ्री मशीन लर्निंग कोर्स, करें अप्लाई
30 दिन में फ्लिपकार्ट लाएगा फूड डिलीवरी, जोमैटो-स्विगी को मिलेगी कड़ी टक्कर
साइबर क्राइम : इस कॉल कोड के नंबर से रहें सावधान! टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने किया अलर्ट