छत्तीसगढ़ में तेल की कीमतों में 3 रुपए का इजाफा, जानिए आपके शहर में कितना है पेट्रोल- डीजल का रेट
Raipur. छत्तीसगढ़ में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद हालात लगातार दूसरे दिन भी सामान्य नहीं हो सके। रायपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर करीब ₹103.58 प्रति लीटर पहुंच गई है। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम में लगभग ₹3 प्रति लीटर की वृद्धि के बाद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं हैं। कई पंपों में ईंधन खत्म होने से सप्लाई बंद करनी पड़ी।
आज से नई दरें लागू:
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। इसका असर छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में भी दिखाई दे रहा है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह नई दरें लागू कीं, जिसके बाद लोगों में घबराहट बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग टंकी फुल कराने पंपों पर पहुंच गए।
पर्याप्त स्टॉक का दावा:
प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई व्यवस्था को तेजी से सामान्य किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लेने की अपील की है।
ये है आपके शहर का रेट:
रायपुर - पेट्रोल ₹103.58 डीजल ₹96.57 प्रति लीटर
बिलासपुर - पेट्रोल ₹104.26 डीजल ₹97.25 प्रति लीटर
अंबिकापुर - पेट्रोल ₹104.60 डीज़ल ₹97.66 प्रति लीटर
रायगढ़ - पेट्रोल ₹104.53 डीज़ल ₹97.52 प्रति लीटर
कोरबा - पेट्रोल ₹103.25 डीज़ल ₹96.25 प्रति लीटर
जगदलपुर - पेट्रोल ₹105.22 डीज़ल ₹98.22 प्रति लीटर
प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक- सीएम साय
वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर चिंता न करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सभी ऑयल डिपो में नियमित आपूर्ति हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार और तेल कंपनियां पूरी तरह समन्वय के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और किसी भी प्रकार की आपूर्ति में समस्या नहीं होने दी जाएगी।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें क्या हैं?
छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। रायपुर में पेट्रोल ₹103.58 और डीजल ₹96.57, बिलासपुर में पेट्रोल ₹104.26 और डीजल ₹97.25, अंबिकापुर में पेट्रोल ₹104.60 और डीजल ₹97.66, रायगढ़ में पेट्रोल ₹104.53 और डीजल ₹97.52, कोरबा में पेट्रोल ₹103.25 और डीजल ₹96.25, जगदलपुर में पेट्रोल ₹105.22 और डीजल ₹98.22 प्रति लीटर हैं। - क्या छत्तीसगढ़ में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है?
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सभी ऑयल डिपो में नियमित आपूर्ति हो रही है और प्रशासन एवं तेल कंपनियां स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही हैं। जनता को अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लेने की सलाह दी गई है।
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, सप्लाई रुकने से पेट्रोल पंपों पर लगे ताले
पहले दूध, अब देशभर में सीएनजी और पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा, जानें क्या हैं नए रेट
ईरान-इजराइल युद्ध: ट्रंप ने ईरान का शांति प्रस्ताव ठुकराया, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
ईरान-इजराइल युद्ध: तेल की बढ़ती कीमतों पर लगेगा लगाम, ट्रंप सरकार ने किया बड़ा फैसाल