बिलासपुर में PM मोदी बोले- छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे

Kanak Durga Jha | Mar 30, 2025, 15:59 IST
PM Narendra Modi Bilaspur visit the sootr
पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में खूब घोटाले हुए। बीजेपी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल के दौरान परीक्षा घोटालों को उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में यहां भर्ती परीक्षाओं में भी खूब घोटाले हुए हैं। बीजेपी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में हुए घोटालों को लेकर जांच बैठाई है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हमने बनाया है, हम ही सवांरेंगे।



ये खबर भी पढ़ें... 1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन



बीजेपी पर लोगों का बढ़ता जा रहा भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि बिजली व्यवस्था का कांग्रेस सरकार के समय बुरा हाल था। बिजली नहीं मिलती थी लोगों को। आज बीजेपी सरकार बिजली प्लांट लगा रही है। आपके घर में जीरो बैलेंस के लिए पीएम सोलर योजना शुरू की गई है। इसके जरिए आप बिजली बनाकर बेच सकेंगे।



ये खबर भी पढ़ें... 55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल



पीएम मोदी ने कहा कि ईमानदार प्रयासों का नतीजा है कि बीजेपी पर लोगों का भरोसा बढ़ता जा रहा है। विधानसभा और लोकसभा के बाद निकाय चुनावों में भी बीजेपी का परचम लहराया है। छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी सरकार के प्रयासों को अपना भरपूर समर्थन दे रही है।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माता कौशल्या का मायका है। मेरा सौभाग्य है कि नवरात्र के पहले दिन मैं यहां पहुंचा हूं। छत्तीसगढ़ की राम भक्ति भी अद्भुत है। यहां रामनामियों ने पूरा शरीर भगवान राम को समर्पित किया है।



ये खबर भी पढ़ें... मोदी की सभा में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 मौत



33 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले 33 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें गरीबों का घर है, स्कूल है, रोड है, बिजली है, पाइप लाइन है। ये सारे प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सुविधा देने वाले हैं। नौजवानों के लिए नए रोजगार बनाने वाले हैं। मोदी ने भारत माता की जय, मां महामाया और जय जोहार से सभा की शुरुआत की।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में जापानी महिला का लावारिस हालत में मिला बैग...तलाश जारी







पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में | बिलासपुर न्यूज | बिलासपुर न्यूज इन हिंदी | सीएम विष्णुदेव साय | narendra modi chhattisgarh | PM Narendra Modi | Bilaspur News | पीएम नरेंद्र मोदी | नव संवत्सर महोत्सव





Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में
  • नव संवत्सर महोत्सव
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
  • narendra modi chhattisgarh