Pre-Monsoon Update : प्री-मानसून बारिश में ही नदी-नाले उफान पर... अलर्ट जारी

Kanak Durga Jha | Jun 18, 2025, 11:04 IST
Pre-Monsoon Update Rivers and streams spate due to pre-monsoon rains alert issued the sootr
उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के पहले झमाझम बारिश से खेत लबालब हो गए हैं और नदी-नालों में भी पानी भरने लगा है। बलरामपुर जिले में जमकर बारिश के बाद कन्हर नदी उफान पर है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने के पहले झमाझम बारिश से खेत लबालब हो गए हैं और नदी-नालों में भी पानी भरने लगा है। बलरामपुर जिले में जमकर बारिश के बाद कन्हर नदी उफान पर है। मानसून के पूर्व दो दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दे दी है। बुधवार को सरगुजा संभाग में पूरे दिन बादल छाए रहने एवं बारिश का अनुमान है।



सरगुजा संभाग में जून के पहले पखवाड़े में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। रविवार को संभाग के कुछ स्थानों में छिटपुट बारिश हुई। सोमवार शाम को संभाग के अधिकांश इलाकों में छाए बादल बरसे। रात को भी कई इलाकों में बारिश हुई। सरगुजा के मैनपाट में लगातार झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मानसून आगामी चार दिनों में सरगुजा पहुंचने का अनुमान है।



ये भी पढ़िए...Weather Update : मानसून की धमाकेदार एंट्री... कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल




प्री-मानसून बारिश ने दी राहत

इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून निर्धारित समय से करीब 8 दिन पहले पहुंच गया, लेकिन मानसून में ठहराव के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस बढ़ गई थी। सरगुजा संभाग के अधिकांश इलाकों में सोमवार व मंगलवार को झमाझम बारिश हुई। बुधवार सुबह से ही पूरे संभाग में बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है।



ये भी पढ़िए...सूदखोर तोमर ब्रदर्स की प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश में भी... बड़े नेताओं से भी अच्छे संबंध



नदी-नालों में बढ़ा जलस्तर, कन्हर उफान पर

संभाग में हो रही बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया है एवं नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। दो दिनों तक हुई अच्छी बारिश के बाद बलरामपुर जिले में कन्हर नदी उफान पर है। इस वर्ष कन्हर बमुश्किल एक सप्ताह ही सूखा रहा। इसके बाद बारिश से कन्हर में वापस पानी आ गया था।



ये भी पढ़िए...PM आवास बनाने के नियमों में बदलाव, अब 72 घंटे में मिलेगी बिल्डिंग परमिट



लगातार गिरा तापमान, गर्मी से राहत

बारिश के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में सरगुजा का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान गिरकर 29.3 डिग्री पहुंच गया है। हालांकि बादल छाए रहने से कुछ उमस मंगलवार को बनी रही, लेकिन लगातार बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट के आसार हैं।



ये भी पढ़िए...नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली लीडर मारे गए



pre monsoon | Pre Monsoon News | pre monsoon rain | pre monsoon activity | छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज



Tags:
  • मानसून
  • pre monsoon
  • Pre Monsoon News
  • प्री-मानसून
  • छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट
  • pre monsoon activity
  • pre monsoon rain
  • छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज