सूदखोर तोमर ब्रदर्स की प्रॉपर्टी उत्तर प्रदेश में भी... बड़े नेताओं से भी अच्छे संबंध

Kanak Durga Jha | Jun 18, 2025, 08:00 IST
Share
moneylender Tomar Brothers property Uttar Pradesh good relations with big leaders the sootr
moneylender Tomar Brothers property Uttar Pradesh good relations with big leaders the sootr

सूदखोर तोमर ब्रदर्स की प्रॉपर्टी की जानकारी लेने मंगलवार को पुरानी बस्ती पुलिस की टीम रजिस्ट्री दफ्तर पहुंची। तोमर परिवार के नाम पर कहां-कहां कितनी जमीन है, इसकी जानकारी निकाली जा रही है।

सूदखोर तोमर ब्रदर्स की प्रॉपर्टी की जानकारी लेने मंगलवार को पुरानी बस्ती पुलिस की टीम रजिस्ट्री दफ्तर पहुंची। तोमर परिवार के नाम पर कहां-कहां कितनी जमीन है, इसकी जानकारी निकाली जा रही है। उनके करीबियों और वसूली एजेंटों की प्रॉपर्टी की भी जानकारी खंगाली जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में खुलासा हुआ है वीरेंद्र और रोहित दोनों भाइयों ने अपने नाम पर ज्यादा प्रॉपर्टी नहीं खरीदी है।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोविड से एक मरीज की मौत, हाई अलर्ट जारी

उन्होंने अपने करीबी, दूर के रिश्तेदारों और कर्मचारियों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी है। इसलिए उनके संबंध में जानकारी निकाली जा रही है। इधर, तोमर ब्रदर्स के वसूली एजेंट बंटी सहारे और जीतेंद्र देवांगन को लंबी पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। दोनों से पूछताछ में पुलिस को सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का अहम क्लू मिला है। सूदखोरी के मामले में कई और गिरफ्तारियां करने की तैयारी है। इसमें कुछ और लोगों के नाम सामने आए हैं, जो सूदखोरी में शामिल हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। ठोस सुराग मिला तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ सरकार का काला कानून, अस्पतालों में मीडिया के घुसने पर लगाई पाबंदी

तोमर ब्रदर्स का उत्तर प्रदेश में भी निवेश

तोमर ब्रदर्स ने छत्तीसगढ़ के अलावा यूपी में बड़ा निवेश किया है। आरोपियों की यूपी के राजनेताओं से अच्छी पहचान है। उनके कारोबार में भी पैसा लगाया है। रायपुर और इसके आसपास कई पेट्रोल पंप, फैक्ट्री, जमीन में भी निवेश किया है। आरोपी दूसरों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री का कारोबार कर रहे थे। इससे उनकी ब्लैक मनी वाइट हो रही थी।

ये भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 10000 बांग्लादेशी... इनमें पाकिस्तान व म्यांमार के भी

तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई | तोमर ब्रदर्स के करीबियों पर छापेमारी | CG News | cg news update | cg news today

ये भी पढ़िए...EOW की बड़ी कार्रवाई... रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड

Tags:
  • CG News
  • cg news update
  • cg news today
  • तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
  • सूदखोर तोमर ब्रदर्स
  • तोमर ब्रदर्स के करीबियों पर छापेमारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा