राष्ट्रपति ने कहा- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, भाषण की शुरुआत जय जोहार से

Marut raj | Mar 24, 2025, 16:46 IST
President Draupadi Murmu Assembly Silver Jubilee Program Raipur the sootr
President Draupadi Murmu Assembly Silver Jubilee Program Raipur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में सोमवार को शामिल हुईं।

President Draupadi Murmu Assembly Silver Jubilee Program Raipur : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम में सोमवार को शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ से मुझे लगाव है। मैं 5-6 बार यहां आ चुकी हूं। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। इसलिए छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया कहते हैं। आप जैसे बरगढ़, संबलपुर को छत्तीसगढ़ का हिस्सा समझते हैं, हम भी रायपुर को ओडिशा का हिस्सा समझते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... राष्ट्रपति आज आएंगी...एयरपोर्ट जा रहे हैं तो इस रूट का करें उपयोग



परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई दीवार नहीं

राष्ट्रपति बोलीं कि परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई दीवार नहीं है। दिल से हम सब एक। चाहे छत्तीसगढ़ हो या ओडिशा हो। राष्ट्रपति ने ये बातें विधानसभा के रजत जयंती कार्यक्रम के मौके पर कही। इससे पहले उन्होंने जय जोहार कहकर अपने भाषण की शुरुआत की थी।



ये खबर भी पढ़ें... CG BREAKING : लड़की देखकर लौट रहे बाइक सवार पिकअप से टकराए, 3 की मौत



इससे पहले स्पीकर रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा सहित अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं। विधानसभा में सदस्यों की संख्या 90 है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 30, अनुसूचित जाति के 10, OBC के 35 सदस्य, सामान्य वर्ग के 15 और महिला सदस्यों की संख्या 19 है।



ये खबर भी पढ़ें... वकीलों ने करा दिया जज का ट्रांसफर, दो महीने से चल रही थी तना-तनी



FAQ

  1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के बारे में क्या कहा ?
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें छत्तीसगढ़ से विशेष लगाव है और वे 5-6 बार यहां आ चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत अच्छे हैं, इसलिए "छत्तीसगढ़िया सबसे बढ़िया" कहा जाता है।
  2. राष्ट्रपति ने परिसीमन के बारे में क्या कहा ?
    राष्ट्रपति ने कहा कि परिसीमन की सीमा है, लेकिन दिल की कोई दीवार नहीं है। दिल से हम सब एक हैं, चाहे छत्तीसगढ़ हो या ओडिशा हो।
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा में कितने विधेयक अब तक पारित हो चुके हैं ?
    छत्तीसगढ़ विधानसभा में अब तक 565 विधेयक पारित हो चुके हैं, जिनमें टोनही प्रताड़ना, खाद्य सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों ने किया जवानों पर हमला , IED ब्लास्ट की चपेट में आए जवान





छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | Chhattisgarh Visit of President Draupadi Murmu | Chhattisgarh Assembly | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today



Tags:
  • CG News
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • Chhattisgarh Visit of President Draupadi Murmu
  • Chhattisgarh Assembly
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • president draupadi murmu
  • cg news live news
  • cg news live