तोमर ब्रदर्स पर शिकंजा: करीबियों के ठिकानों से मिला 40 करोड़ की संपत्ति का सुराग

Harrison Masih | Jun 12, 2025, 11:49 IST
Raid at Tomar Brothers associates property worth Rs 40 crore found police raid raipur the sootr
रायपुर: सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग में वांटेड वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की तलाश कर रही पुलिस को अब तक कोई सीधा सुराग नहीं मिला है, लेकिन उनके करीबी सहयोगियों के घरों पर हुई छापेमारी से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

रायपुर: सूदखोरी, वसूली और ब्लैकमेलिंग में वांटेड वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर की तलाश कर रही पुलिस को अब तक कोई सीधा सुराग नहीं मिला है, लेकिन उनके करीबी सहयोगियों के घरों पर हुई छापेमारी से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस ने दो व्यापारियों रविंदर सिंह और ऋषभ सिंह के ठिकानों पर कार्रवाई की, जहां से 40 करोड़ रुपए से अधिक की प्रॉपर्टी से जुड़ी रजिस्ट्री, 3.5 करोड़ का सोना, 10 लाख की चांदी, और 8 लाख नकद बरामद हुए हैं।



ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रहे कानून के लंबे हाथ



150 से ज्यादा रजिस्ट्री दस्तावेज जब्त

मंगलवार रात 8 बजे शुरू हुई छापेमारी बुधवार सुबह 7 बजे तक चली। इस दौरान पुलिस को रविंदर सिंह के घर से 150 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज, सोना-चांदी और नकदी मिली। ये सभी वस्तुएं जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। दस्तावेजों की जांच के लिए राजस्व विभाग को भी शामिल किया गया है।



शक: सूदखोरी के बदले जब्त की गईं संपत्तियां

पुलिस को शक है कि ये संपत्तियां और कीमती वस्तुएं उन लोगों की हैं, जिन्होंने तोमर ब्रदर्स से ब्याज पर कर्ज लिया था और बाद में जबरन वसूली कर उनके रजिस्ट्री और जेवर जब्त कर लिए गए। ब्लैकमेलिंग के जरिए इन लोगों की संपत्ति हड़पने का संदेह जताया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... दोस्त को 10 लाख रुपए उधार देके 1.20 करोड़ वसूले... तोमर ब्रदर्स के खिलाफ एक और केस दर्ज



आलीशान जीवनशैली, लेकिन कनेक्शन से इंकार

कारोबारी रविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका खुद का पेट्रोल पंप और उरला में फैक्ट्री है, जिससे उन्होंने संपत्तियां खरीदीं। उन्होंने तोमर ब्रदर्स से किसी भी तरह के कारोबार या लेन-देन से इंकार किया। वहीं, कारोबारी ऋषभ सिंह के पास से बहुत कम दस्तावेज मिले। पुलिस को आशंका है कि छापे की भनक लगने के बाद उसने कीमती वस्तुएं ठिकाने लगा दीं।



भाठागांव में पहले भी मिली थी बड़ी संपत्ति

3 जून को पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के घर पर छापा मारकर 35 लाख कैश, 734 ग्राम सोना, बीएमडब्ल्यू, थार और ब्रेजा जैसी महंगी कारें, और 120 से ज्यादा इकरारनामे, 70 ब्लैंक चेक, व 17 रजिस्ट्री दस्तावेज जब्त किए थे। अब इस कार्रवाई में 150 अतिरिक्त रजिस्ट्री दस्तावेज मिले हैं।



ये खबर भी पढ़ें... तबादलों को लेकर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा बयान, हजारों कर्मचारियों को मिलेगी सीधी राहत



12 से ज्यादा शिकायतें, यूपी में छिपे होने की आशंका

पुलिस को अब तक सूदखोरी, वाहन लेन-देन और ब्लैकमेलिंग से जुड़ी 12 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। फरार तोमर बंधुओं के उत्तर प्रदेश में छिपे होने की आशंका है। उनसे जुड़े लोगों को लगातार नोटिस भेजकर पूछताछ की जा रही है।



एसएसपी का बयान

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया, "जिनके पास से जेवर, नकदी या दस्तावेज मिले हैं, उनसे बिल मांगा गया है। यदि वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए, तो उन्हें लौटाया जाएगा। तोमर ब्रदर्स की तलाश अभी भी जारी है।"



ये खबर भी पढ़ें... सूदखोर तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई... घरों से करोड़ों की जेवरात-कैश जब्त



तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई | तोमर ब्रदर्स के करीबियों पर छापेमारी | 40 करोड़ की संपत्ति | रायपुर में सूदखोरी | raipur Tomar brothers | Raid on Tomar Brothers associates



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • raipur Tomar brothers
  • तोमर ब्रदर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
  • तोमर ब्रदर्स के करीबियों पर छापेमारी
  • 40 करोड़ की संपत्ति
  • रायपुर में सूदखोरी
  • Raid on Tomar Brothers associates