दोस्त को 10 लाख रुपए उधार देके 1.20 करोड़ वसूले... तोमर ब्रदर्स के खिलाफ एक और केस दर्ज

Kanak Durga Jha | Published:
Share
1.20 crore recovered lending 10 lakh rupees friend case registered against Tomar Brothers
1.20 crore recovered lending 10 lakh rupees friend case registered against Tomar Brothers

सूदखोरी के नाम पर जबरदस्ती वसूली करने वाले वीरेंद्र और रोहित तोमर पर पुरानी बस्ती थाने में शुक्रवार को वसूली व संगठित अपराध का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूदखोरी के नाम पर जबरदस्ती वसूली करने वाले वीरेंद्र और रोहित तोमर पर पुरानी बस्ती थाने में शुक्रवार को वसूली व संगठित अपराध का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। ये रिपोर्ट रोहित तोमर के कारोबारी दोस्त करण सोनी ने दर्ज कराई है। सूद और अवैध वसूली में वे अपने करीबी लोगों को भी नहीं छोड़ते थे। करण के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया। करण ने रोहित से 2-2 लाख कर एक साल में 10 लाख रुपए उधार लिया। दोस्त ने पैसा वापस कर दिया। उसके बाद भी रोहित ब्याज जोड़ता रहा। 8 साल में उसने कारोबारी से 1 करोड़ 20 लाख रुपए वसूल लिए।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

कारोबारी दोस्त ने प्रॉपर्टी बेचकर दिया पैसा

इस दौरान कारोबारी की जमीन, मकान और दुकान तक बिक गए। उसके बाद भी वह ब्याज का 35 लाख रुपए बकाया बताकर धमकी दे रहा था। कारोबारी करण सोनी अपना घर बार बेचकर नारायणपुर शिफ्ट हो गया है। वहां फेरी लगाकर कपड़ा बेच रहा है। उसने डरकर रायपुर आना ही छोड़ दिया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद वह रायपुर आया और रिपोर्ट दर्ज कराई। कारोबारी करण सोनी ने बताया कि 2012 में रोहित तोमर से मेरी पहली मुलाकात हुई।

ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं के कारनामे : अश्लील वीडियो और सूदखोरी के जरिए वसूली का खुलासा

कुछ दिनों में हम दोनों अच्छे दोस्त बन गए। सुबह से रात तक दोनों साथ रहते थे। रोहित ब्याज पर पैसा चलाता था। उसका व्यवहार देखकर कई बार डर भी लगता था। 2017 में मैंने कपड़ा दुकान खोलने की प्लानिंग की। मुझे पैसों की जरूरत थी। मैंने 2 लाख रुपए कपड़ा लेने के लिए रोहित से उधार लिया। उसने 10 प्रतिशत ब्याज पर पैसा दिया।

ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं का आपराधिक साम्राज्य और सिस्टम की नाकामी

100 दिन के भीतर ब्याज समेत पैसा लौटा दिया। उसके बाद और पैसों की जरूरत हुई। एक साल के भीतर पांच किश्त में 10 लाख दिया। 2018 में पैसा चुका दिया। लेकिन रोहित ने लंबा चौड़ा हिसाब बना दिया। उसने 90 लाख रुपए का ब्याज बताया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि दोस्तों से भी रोहित से तरह का व्यवहार करेगा।

मेरी उससे बहस भी हुई, लेकिन वह पैसे के लिए अड़ा रहा। मैं धीरे-धीरे कर पैसा देता रहा। 2019 में कालीबाड़ी का मकान व जमीन बेचकर 10 लाख रुपए दिए। तब उसने 35 लाख का और ब्याज बता दिया। पैसे न देने पर वह मारने की धमकी देने लगा। उसने परिवार को बर्बाद करने की धमकी भी दी। मैं डिप्रेशन में आ गया। कई बार खुदकुशी का मन में विचार आया। 2023 में मैने दुकान बंद की और पूरा सामान बेचकर उसे 16 लाख रुपए दिए। 9 लाख रुपए और देना बचा। उसका उसने 35 लाख रुपए का और व्याज निकाल दिया।

ये खबर भी पढ़िए...करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर के घर छापेमारी…शहर से भागा आरोपी भाई



crime news | Crime news The sootr | Crime News Raipur | crime news today | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • Crime News Raipur
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर