करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर के घर छापेमारी…शहर से भागा आरोपी भाई

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Karni Sena president Virendra Tomar house Raid accused brother fled from the city
Karni Sena president Virendra Tomar house Raid accused brother fled from the city

करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उनके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के आवासों पर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी की।

करणी सेना के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उनके भाई हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के आवासों पर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार रात ताबड़तोड़ छापेमारी की। महिला पुलिसकर्मियों सहित 25 सदस्यीय टीम की यह कार्रवाई बीते कई घंटों से लगातार जारी है।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने कई करोड़ रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, एक लग्जरी गाड़ी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज केस में कार्रवाई

छापेमारी की यह कार्रवाई रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच के तहत की जा रही है। रोहित को स्थानीय पुलिस रिकॉर्ड में एक सक्रिय हिस्ट्रीशीटर बताया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ कॉरिडोर सील… छोटी-छोटी टुकड़ियों में छिपे नक्सली


छापे के बाद फरार हुए दोनों भाई

क्राइम ब्रांच की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद करणी सेना के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर और उनके भाई रोहित सिंह तोमर रायपुर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, रोहित का मोबाइल बंद है और उसके साथ उसका निजी बाउंसर भी लापता है। दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जंगल सफारी नहीं रायगढ़ का अभयारण्य बना वाइल्ड लाइफ का स्पॉट

FAQ

  1. करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर और उनके भाई रोहित तोमर के घर पर किसने छापेमारी की और क्यों?
    छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच की 25 सदस्यीय टीम ने वीरेंद्र तोमर और उनके हिस्ट्रीशीटर भाई रोहित तोमर के आवासों पर मंगलवार रात छापेमारी की। यह कार्रवाई रोहित तोमर के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच के तहत की गई।
  2. छापेमारी के दौरान पुलिस को क्या-क्या बरामद हुआ?
    अब तक की छापेमारी में पुलिस ने कई करोड़ रुपये की नकदी, दो किलो सोना, दो पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस, एक लग्जरी गाड़ी और जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।
  3. छापेमारी के बाद वीरेंद्र और रोहित तोमर का क्या हाल है?
    छापेमारी के बाद करणी सेना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर और उनके भाई रोहित सिंह तोमर रायपुर से फरार हो गए हैं। रोहित का मोबाइल बंद है और उसके साथ उसका निजी बाउंसर भी लापता है। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
ये खबर भी पढ़िए...मातम और खुशखबरी एक साथ... बच्चे को दुनिया में लाते ही मां की हो गई मौत



Karni Sena | Karni Sena controversy | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update | CG News | cg news update | cg news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Karni Sena
  • करणी सेना
  • Karni Sena controversy
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • cg news today
इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं

By Sanjay Gupta

इंदौर का प्रभार छोड़ते ही चर्चा में आया सीएम मोहन और कैलाश विजयवर्गीय का पुराना किस्सा, बोले थे- आपके नाम से अधिकारी हमें चमकाते हैं
राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब

By Mukesh Sharma

राजस्थान पंचायत चुनाव में हार पर दिल्ली में भाजपा की हाई-लेवल बैठक, मदन राठौड़ समेत चारों महामंत्री तलब
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें