रायगढ़ में 2 करोड़ की अफीम जब्त, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रही थी खेती

Harrison Masih | Mar 21, 2026, 16:07 IST
raigarh-opium-farming-burst-2-crore-opium-corps-seized
रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में करीब एक एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का पुलिस ने खुलासा किया है। मौके से 2 करोड़ रूपए की फसल जब्त की गई है। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार और दो फरार हैं।

NEWS IN SHORT

  • रायगढ़ में एक एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा।
  • पुलिस ने मार्शल सांगा (40) को गिरफ्तार किया, दो आरोपी फरार।
  • मौके से 60,326 अफीम पौधे (2,877 किलो) और 3 किलो तैयार अफीम जब्त।
  • जब्त अफीम की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रूपए आंकी गई।
  • मामले में कांग्रेस ने सरकार पर संरक्षण का आरोप लगाया।

NEWS IN DETAIL

तमनार के आमाघाट में अवैध अफीम की खेती का खुलासा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट इलाके में पुलिस ने करीब एक एकड़ जमीन में अवैध अफीम की खेती का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने झारखंड के खूंटी जिले के निवासी मार्शल सांगा (40) को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो साथी इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।



2 करोड़ की अफीम जब्त

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से 60,326 अफीम के पौधे (करीब 2,877 किलो) और 3 किलो तैयार अफीम जब्त की गई है। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ रूपए आंकी गई है।



तरबूज-ककड़ी की खेती के नाम पर लिया था खेत

जानकारी के अनुसार आरोपी ने करीब 10 साल पहले रायगढ़ में शादी की थी और ससुराल में रह रहा था। उसने खेत तरबूज और ककड़ी की खेती के नाम पर लिया था, लेकिन बाद में अपने साथियों के साथ मिलकर उसी जमीन पर अवैध अफीम की खेती शुरू कर दी।



पांच अलग-अलग खसरों की जमीन पर खेती

जांच में सामने आया कि अफीम की खेती पांच अलग-अलग खसरा नंबरों की निजी और परियोजना भूमि पर की जा रही थी:



खसरा नं. 462/3 - विराज, प्रवीण, उर्मिला, सुलोचना


खसरा नं. 462/2 - केलो परियोजना भूमि


खसरा नं. 462/1 -महंत पिता चमरा, अश्वनी बेवा चमरा


खसरा नं. 462/4 - दयानंद पिता धरमदेव


खसरा नं. 462/5 - हेमंत कुमार पिता धरमदेव



ऑपरेशन आघात के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।



कांग्रेस का आरोप: संरक्षण के बिना संभव नहीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा। पूर्व मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने इस मामले को बेहद चिंताजनक बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं जनपद सदस्य संपति सिंह सिदार ने आरोप लगाया कि बिना संरक्षण के इतनी बड़ी खेती संभव नहीं है।



IMP FACTS

  • स्थान: आमाघाट, तमनार (रायगढ़)
  • गिरफ्तार आरोपी: मार्शल सांगा
  • फरार आरोपी: 2
  • जब्त पौधे: 60,326
  • तैयार अफीम: 3 किलो
  • अनुमानित कीमत: 2 करोड़ रूपए
  • कार्रवाई: NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

आगे क्या

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। साथ ही इस मामले में जमीन मालिकों और अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



निष्कर्ष

रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में एक एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का खुलासा होना गंभीर मामला है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अब पूरे नेटवर्क की जांच जारी है, वहीं इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती करने वाला तीसरा जिला रायगढ़, तरबूज और ककड़ी के बीच लगाई गई नशे की फसल



दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड



Durg opium farming: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 5 एकड़ फसल पर पुलिस की रेड



Durg Afeem Case: भाजपा नेता तक अफीम के बीज पहुंचाने वाला छोटूराम जोधपुर से गिरफ्तार



Tags:
  • रायगढ़
  • अफीम की खेती
  • Durg Afeem Case
  • Durg opium farming
  • अफीम जब्त