छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती करने वाला तीसरा जिला रायगढ़, तरबूज और ककड़ी के बीच लगाई गई नशे की फसल

Arun Tiwari | Published:
Share
raigarh-opium-farming-found-tamnar-amaghat-case
raigarh-opium-farming-found-tamnar-amaghat-case

रायगढ़ में अफीम की अवैध खेती का खुलासा हुआ है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद तीसरा बड़ा मामला सामने आया है। झारखंड के आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती पकड़ी गई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट इलाके में कार्रवाई करते हुए करीब एक एकड़ जमीन पर हो रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।

तरबूज के बीच फसल

बताया जा रहा है कि यह अवैध खेती नदी किनारे तरबूज और ककड़ी की फसलों के बीच छिपाकर की जा रही थी, ताकि किसी को शक न हो। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

1 हिरासत में :

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मार्शल सांगां नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, जिस जमीन पर खेती की जा रही थी, उसकी मालिकाना स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जानकारी में इसे सरकारी जमीन बताया जा रहा है।

दुर्ग में भी सामने आया था बड़ा मामला:

इससे पहले दुर्ग जिले में करीब पांच एकड़ जमीन पर अफीम की खेती पकड़ी गई थी। यह खेती समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत में हो रही थी। इस मामले में प्रशासनिक लापरवाही सामने आने के बाद कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबित कर दिया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विकास बिश्नोई, विनायक ताम्रकार, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर और छोटू राम शामिल हैं। जांच में यह भी सामने आया कि अफीम के बीज उपलब्ध कराने में छोटू राम की महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

बलरामपुर में दो जगहों पर पकड़ी गई खेती

दुर्ग के बाद (Durg opium farming) बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती के मामले सामने आए थे। झारखंड सीमा से लगे करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव और कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध खेती की जा रही थी।

इस मामले में पुलिस ने सहादुर नगेशिया और टुईला राम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया कि टुईला राम ने गांव के ही एक व्यक्ति से सालाना 6 हजार रूपए में खेत लीज पर लिया था। शुरुआत में उसने मक्के की खेती की, लेकिन घाटा होने पर उसने वैकल्पिक खेती की तलाश शुरू की।

इसी दौरान उसका संपर्क झारखंड के चतरा जिले के रहने वाले भूपेंद्र उरांव से हुआ, जिसने “मसाले की खेती” के नाम पर अफीम बोने का सुझाव दिया। मुनाफे का हिस्सा देने की शर्त पर किसान तैयार हो गए।

जांच में यह भी पता चला कि अफीम की फसल दो चरणों में लगाई गई थी और कई डोडों पर चीरे लगाए जा चुके थे, जिससे यह संकेत मिलता है कि बड़ी मात्रा में अफीम निकाली जा चुकी थी। खेतों में काम करने और सुरक्षा के लिए झारखंड से 4-5 लोगों को लगाया गया था, जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।

लगातार बढ़ते मामलों से चिंता

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। खेती के नाम पर संगठित तरीके से अफीम उत्पादन का नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसके पीछे कौन लोग हैं और यह अवैध कारोबार किस स्तर तक फैला हुआ है।

ये खबरें भी पढ़ें...

दुर्ग अफीम केस; बीजेपी नेता के भाई की दुकान पर चला बुलडोजर, 62 हजार किलो अफीम जब्त

बलरामपुर में बदले 58 पटवारी, अफीम की खेती पड़ी भारी

बलरामपुर में कुसमी के बाद कोरंधा में मिली अफीम की खेती, पुलिस पहुंची मौके पर

Durg Afeem Case: भाजपा नेता तक अफीम के बीज पहुंचाने वाला छोटूराम जोधपुर से गिरफ्तार

Tags:
  • रायगढ़
  • अफीम
  • तमनार
  • अफीम की खेती
  • दुर्ग अफीम केस
  • Durg Afeem Case
  • Durg opium farming
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए

By Aman Vaishnav

साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?