अनोखी शादी; जलते अंगारों पर चलकर दूल्हा-दुल्हन ने लिए फेरे, रूह कपा देने वाली परंपरा देख लोग रह गए दंग

Umeshwari Baghel | Apr 28, 2026, 17:37 IST
Share
raigarh-unique-wedding-fire-walk-tradition-rathia-society-news
raigarh-unique-wedding-fire-walk-tradition-rathia-society-news

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बिलासपुर गांव में दूल्हा-दुल्हन ने जलते अंगारों पर चलकर शादी की रस्में पूरी कीं। यह परंपरा आदिवासी समाज में दशकों से चली आ रही है। शादी के बाद बकरे की बलि दी जाती है और घर के मुखिया पर देवता सवार होते हैं।

NEWS IN SHORT

  • रायगढ़ में जलते अंगारों पर चलकर पूरी हुई शादी की रस्में
  • परंपरा है जहा दूल्हा-दुल्हन नंगे पांव अंगारों पर चलते है
  • बकरे की बलि के बाद देवता का सवार होना, गांव में प्रचलित है यह रस्म
  • उपवास रखने के साथ पूरी होती है पारंपरिक शादी की यह अनोखी परंपरा
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रायगढ़ की अनोखी शादी

NEWS IN DETAIL

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अनोखी शादी का दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक सात फेरों के साथ-साथ जलते अंगारों पर चलकर विवाह की रस्में पूरी कीं।

यह परंपरा आदिवासी समाज में दशकों से चली आ रही है और आज भी इसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ निभाया जाता है।

जलते अंगारों पर चलने की परंपरा

raigarh news in hindi :रायगढ़ जिले के बिलासपुर गांव में राठिया परिवार के गंधेल गोत्र में यह अनोखी परंपरा आज भी जीवित है। शादी के बाद जब दुल्हन को घर लाया जाता है

तो घर के देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती है और फिर मंडप में जलते अंगारे बिछाए जाते हैं। दूल्हा और दुल्हन के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नंगे पांव इन अंगारों पर चलकर इस रस्म को निभाते हैं।

घर के मुखिया पर देवता का सवार होना

इस परंपरा के अनुसार, शादी के बाद मंडप में बकरे की बलि दी जाती है और इसके बाद घर के मुखिया पर देवता सवार हो जाते हैं।

मुखिया देवता के रूप में नाचते-गाते हुए मंडप में जलते अंगारे बिछाते हैं और पूरी रस्म की अगुवाई करते हैं। खास बात यह है कि इस दौरान दूल्हा-दुल्हन और अन्य लोग जलते अंगारों पर चलते हैं, लेकिन किसी के पैर नहीं जलते

उपवास रखने की परंपरा

इस विवाह रस्म के दौरान कई लोग उपवास रखते हैं और पानी तक नहीं पीते। दुल्हन के घर आने के बाद पहले बकरे की बलि दी जाती है और उसके खून से तिलक किया जाता है।

फिर दुल्हन को घर में प्रवेश कराया जाता है। इसके बाद दूसरी बलि दी जाती है और फिर अंगारों पर चलने की रस्म पूरी होती है।

देवी-देवता के नाराज होने का डर

छत्तीसगढ़ आदिवासी संस्कृति:गांव के बुजुर्गों के अनुसार, यह परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है और इसे निभाना अनिवार्य माना जाता है। गांववासियों का मानना है कि अगर इस परंपरा को नहीं निभाया गया, तो देवी-देवता नाराज हो सकते हैं और परिवार पर विपत्ति आ सकती है।

भीड़ उमड़ी देखने

इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जलते अंगारों पर चलने वाले दूल्हा-दुल्हन का दृश्य लोगों के लिए आस्था और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा( Viral News)

यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। लोग इस परंपरा को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे एक अनोखी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में देख रहे हैं।

यह अनोखी परंपरा अब चर्चा का विषय बन गई है और इसकी विशिष्टता और आस्था ने सभी को हैरान कर दिया है।

यह खबरें भी पढ़े...

यूपी में हुई अनोखी शादी, दरोगा जी देखते रह गए और प्रेमी ले गया दुल्हन

अनोखी शादी: महिला IPS ने IAS अधिकारी से की सादे समारोह में मैरिज

अनोखी शादी: हेलिकॉप्टर से दूल्हे ने बारात ले जाकर पूरी की दादा की इच्छा

सिरोंज में हुई 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट दूल्हे की अनोखी शादी

Tags:
  • Raigarh News
  • Viral News
  • अनोखी शादी
  • raigarh news in hindi
  • छत्तीसगढ़ आदिवासी संस्कृति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा