31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, ये है लास्ट डेट

Harrison Masih | Feb 27, 2026, 12:53 IST
Share
raipur atmanad schools recruitment 2026-cg-jobs
raipur atmanad schools recruitment 2026-cg-jobs

राजधानी रायपुर के 31 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए 6 दिनों में 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जानें कैसे करना है आवेदन...

Raipur. राजधानी रायपुर के 31 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 151 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। महज 6 दिनों में 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है।

भर्ती के तहत व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल, सहायक ग्रेड-3, भृत्य और चौकीदार के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के स्कूल, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अंकों की गणना की जाएगी।

किन विषयों में होंगे पद

व्याख्याता (Lecturer) पदों के लिए विषय:

  • हिन्दी
  • गणित
  • संस्कृत
  • सामाजिक विज्ञान
  • अंग्रेजी
  • जीवविज्ञान
  • वाणिज्य
  • भौतिकी
  • रसायन
शिक्षक (Teacher) पदों के लिए विषय:

  • अंग्रेजी
  • सामाजिक विज्ञान
  • गणित
  • विज्ञान
विशेष जानकारी के अनुसार, केवल हिन्दी और संस्कृत व्याख्याता पदों के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं रखी गई है।

स्कूलवार पदों का वितरण

राजधानी के प्रमुख स्कूलों में रिक्त पद इस प्रकार हैं—

  • भर्ती विभिन्न आत्मानंद स्कूलों में की जाएगी, जिनमें प्रमुख रूप से:
  • पीएमश्री पं. आरडी तिवारी अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, आमापारा – 3 पद
  • गिरिजा शंकर मिश्र अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, रायपुरा – 7 पद
  • स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्तिनगर – 7 पद
अन्य स्कूलों में पदों की संख्या इस प्रकार है—

  • भनपुरी – 11 पद
  • गुढ़ियारी – 11 पद
  • चंदखुरी – 7 पद
  • गनियारी – 7 पद
  • रायखेड़ा – 8 पद
  • खोरपा – 4 पद
  • बरबंदा – 2 पद
  • खरोरा – 3 पद
  • गोगांव – 7 पद
  • बूढ़ापारा – 2 पद
  • गोबरा-नवापारा – 4 पद
  • समोदा – 3 पद
  • मंदिर हसौद – 2 पद
  • सारागांव – 4 पद
  • तिलक नगर – 3 पद
  • सरोना – 2 पद
  • मोहबा बाजार – 3 पद
  • गुरुनानक चौक – 1 पद
  • लालपुर – 3 पद
  • मोवा – 2 पद
  • अभनपुर – 7 पद
  • आरंग – 5 पद
  • नेवरा – 8 पद
  • भाठागांव – 6 पद
  • माना कैंप – 6 पद
  • कुंरा – 5 पद
  • फाफाडीह – 5 पद
  • राजातालाब – 3 पद

पदवार शैक्षणिक योग्यता

व्याख्याता:
संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी से स्नातकोत्तर उपाधि एवं बीएड अनिवार्य।

प्रधान पाठक:
द्वितीय श्रेणी से स्नातक, साथ में डीएड/बीएड/डीएलएड एवं टीईटी (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

शिक्षक:
45% अंकों के साथ स्नातक, बीएड/डीएड/डीएलएड तथा टीईटी (पूर्व माध्यमिक स्तर) उत्तीर्ण।

कम्प्यूटर शिक्षक:
कम्प्यूटर साइंस/आईटी/कम्प्यूटर एप्लीकेशन में द्वितीय श्रेणी से स्नातक।

व्यायाम शिक्षक:
12वीं पास एवं डीपीएड/बीपीएड में स्नातक।

सहायक शिक्षक:
45% अंकों के साथ 12वीं, डीएड/डीएलएड एवं टीईटी (प्राथमिक स्तर) उत्तीर्ण।

सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला):
12वीं में जीव विज्ञान या गणित समूह उत्तीर्ण।

ग्रंथपाल:
द्वितीय श्रेणी से स्नातक एवं बी.लिब. की उपाधि।

सहायक ग्रेड-3:
12वीं पास, साथ में डीसीए/पीजीडीसीए/आईटीआई (कोपा) उत्तीर्ण।

भृत्य एवं चौकीदार:
आठवीं कक्षा उत्तीर्ण।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों का मूल्यांकन कर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। बड़ी संख्या में प्राप्त आवेदनों को देखते हुए प्रतियोगिता कड़ी रहने की संभावना है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 142 शिक्षकों की भर्ती,जानें आवेदन की प्रक्रिया

CG Job news: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बंपर भर्ती,शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Swami Atmanand School Recruitment: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका! स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 192 पदों पर निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती | 5,000 शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती! सरकारी स्कूलों में जॉब्स का शानदार मौका!

Tags:
  • Swami Atmanand School
  • स्वामी आत्मानंद स्कूल
  • छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती
  • CG job news
  • Swami Atmanand School Recruitment
  • CG Teacher Recruitment
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा