राजधानी में BJP नेता MIC मेंबर पति ने अफसर को जमकर पीटा...5 साल की जेल
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के पूर्व पार्षद को 5 साल की जेल की सजा हुई है। पूर्व पार्षद आकाश दुबे ने 7 साल पहले जमीन के सीमांकन के मामले में राजस्व निरीक्षक के साथ मारपीट की थी। कोर्ट ने इस मामले में अब फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पूर्व पार्षद दुबे के साथी श्याम साहू को भी सजा सुनाई है। वर्तमान में आरोपी की पत्नी सरिता दुबे रायपुर की पार्षद और MIC सदस्य हैं।
ये खबर भी पढ़ें... ACB-EOW ने 6 जगह मारा छापा... पूर्व MLA के घर पहुंचे अधिकारी
राजस्व निरीक्षक को बेसबॉल के बैट से पीटा
जानकारी के अनुसार मामला 29 अगस्त 2018 का है। रिंग रोड नंबर-1 में जमीन विवाद के बाद राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर मौके पर पहुंचे थे। सीमांकन के लिए पहुंचे राजस्व निरीक्षक से आकाश दुबे की मौके पर बहस हो गई थी। दुबे ने उन्हें रोकते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। उन्होंने बेसबॉल के बैट से भी पिटाई की थी। उन्होंने राजस्व निरीक्षक को नक्सली एरिया दंतेवाड़ा में ट्रांसफर कराने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। मारपीट में घायल राजस्व निरीक्षक के हाथ में फैक्चर हो गया था। इस पूरे घटनाक्रम में करीब 15 लोग गवाह बने थे।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग सहित 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
5 साल की 7 साल बाद सजा
इस मामले की रायपुर कोर्ट में करीब 7 साल तक सुनवाई चली। आरोपी दुबे ने खुद को निर्दोष बताते हुए झूठे केस में फंसने की बात कही, लेकिन इस संबंध में कोई सबूत पेश नहीं कर पाया। आकाश दुबे की पत्नी पं. सुंदरलाल शर्मा वार्ड-41 से बीजेपी की पार्षद हैं। इसके साथ ही वह मेयर मीनल चौबे की MIC में महिला बाल विकास विभाग की प्रभारी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बीएड की मान्यता 2019 से रद्द है, फिर भी चल रहा कोर्स
FAQ
- आकाश दुबे को किस मामले में सजा सुनाई गई है ?
आकाश दुबे को राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र चंद्राकर के साथ मारपीट करने के मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है। यह घटना 29 अगस्त 2018 को जमीन के सीमांकन के दौरान हुई थी। - आकाश दुबे ने राजस्व निरीक्षक के साथ किस प्रकार की हिंसा की थी ?
आकाश दुबे ने पहले राजस्व निरीक्षक को थप्पड़ मारा और फिर बेसबॉल के बैट से पिटाई की। साथ ही उन्हें नक्सली क्षेत्र दंतेवाड़ा में ट्रांसफर कराने और जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिससे राजस्व निरीक्षक के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। - वर्तमान में आकाश दुबे की पत्नी कौन हैं और उनका क्या पद है ?
आकाश दुबे की पत्नी सरिता दुबे वर्तमान में रायपुर नगर निगम की पार्षद हैं और मेयर मीनल चौबे की MIC (मेजर इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी) में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभारी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार होगा लेट... करना होगा इंतजार
BJP | छत्तीसगढ़ बीजेपी | Chhattisgarh BJP | Raipur Municipal Corporation | Raipur News | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today | cg news hindi | बीजेपी पार्षद | छग बीजेपी पार्षद