GATE परीक्षा में फर्जी कैंडिडेट बनकर बैठने पहुंचे छह आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा से जुड़ा तार

Rajesh Lahoti | Feb 15, 2026, 14:27 IST
raipur-gate-exam-munna-bhai-gang-arrested
रायपुर पुलिस ने GATE परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थी बनकर बैठने वाले हरियाणा के छह मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। अब पुलिस बड़े रैकेट की जांच कर रही है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की साख पर बड़ा सवाल उठा है। इंजीनियरिंग की प्रेस्टीजियस परीक्षा GATE (Graduate Aptitude Test in Engineering) में असली अभ्यर्थियों की जगह बैठकर, पेपर हल करने की साजिश रचने वाले छह मुन्ना भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। आरोपी हरियाणा से रायपुर पहुंचे थे और परीक्षा में फर्जी तरीके से शामिल होने की तैयारी में थे।

मुखबिर की सूचना पर डीडी नगर में रेड

मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दूसरे राज्यों से कुछ युवक राजधानी में डेरा डाले हुए हैं। साथ ही वे आने वाली GATE परीक्षा में असली छात्रों की जगह बैठकर पेपर सॉल्व करेंगे। पुलिस उपायुक्त को मिली सूचना के बाद एसीसीयू और डीडी नगर थाना पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में दबिश दी। रेड के दौरान छह संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया।

कैसे मिले फर्जी दस्तावेज बरामद हुए

गिरफ्तारी के समय आरोपियों (फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार) ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ के बाद पूरी साजिश सामने आ गई। छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से फर्जी दस्तावेज, कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन युवकों को रायपुर किसने बुलाया, सौदा किससे हुआ और इसके पीछे कितना बड़ा रैकेट काम कर रहा है।

क्या पहले भी दे चुके हैं वारदात को अंजाम?

डीडी नगर पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। आशंका जताई जा रही है कि ये युवक पहले भी अन्य राज्यों में इसी तरह की परीक्षा ठगी में शामिल रहे हैं। पुलिस इनके नेटवर्क, संपर्क सूत्रों और संभावित ठगी की पूरी चेन को तोड़ने की तैयारी में है। बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना जताई जा रही है।

पहले भी दागदार हो चुकी हैं परीक्षाएं

  • 8 मार्च 2025 – बीआईटी दुर्ग
  • 29 नवंबर 2022 – नेशनल ओपन स्कूल परीक्षा
  • 6 जून 2022 – कर्मचारी राज्य बीमा निगम परीक्षा
  • 6 जुलाई 2020 – SSC परीक्षा

प्रदेश में मुन्ना भाई गैंग की यह पहली गिरफ्तारी नहीं है। इससे पहले भी कई अहम परीक्षाओं में फर्जी कैंडिडेट पकड़े जा चुके हैं… ये खबरें भी पढ़ें...



बिलासपुर के नशा माफिया का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, ड्रोन से आती है हेरोइन



मई 2026 से शुरू होगी जनगणना की डिजिटल गिनती, 2028 में आएंगे आंकड़े



श्रीगुरु सिंघ सभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू भाटिया शराब तस्करी में फरार, संपत्ति की जानकारी मांगी



CG के 36% ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण, 5 गुना तक जहरीली हुई हवा



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • फर्जी दस्तावेज
  • GATE
  • फर्जी
  • फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार