बिलासपुर के नशा माफिया का पाकिस्तान कनेक्शन उजागर, ड्रोन से आती है हेरोइन

Anjali Dwivedi | Feb 15, 2026, 12:40 IST
Share
bilaspur-police-arrest-heroin-supplier-mastermind
bilaspur-police-arrest-heroin-supplier-mastermind

बिलासपुर पुलिस ने पंजाब के तरनतारन से अंतरराष्ट्रीय हेरोइन सप्लायर बलराम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाक सीमा के पास से ड्रोन के जरिए आने वाले नशे को छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था।

News In Short

  • पंजाब के खेमकरण से मेन सप्लायर बलराम सिंह गिरफ्तार, जो पाक बॉर्डर से महज 200 मीटर दूर रहता था।
  • जांच में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से नशा पंजाब पहुंचता था और वहां से बिलासपुर।
  • बिलासपुर पुलिस पहले ही तीन आरोपियों (मोहित, करन और रजिंदर) को 34 ग्राम हेरोइन के साथ जेल भेज चुकी है।
  • होली पर्व को देखते हुए 'सूखे नशे' की तस्करी रोकने के लिए पुलिस बाहरी राज्यों के नेटवर्क को तोड़ रही है।
  • आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाया जा रहा है, जिसके बाद कोर्ट में पेशी और गहन पूछताछ होगी।

News In Detail

Bilaspur. छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। शहर में हेरोइन सप्लाई करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह मास्टरमाइंड भारत-पाकिस्तान सीमा के पास बैठकर पूरे नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। पंजाब के तरनतारन जिले से हुई यह गिरफ्तारी नशे की अंतरराष्ट्रीय चेन को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

कैसे आती थी नशे की खेप?

पुलिस की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। आरोपी जिस गांव से पकड़ा गया है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। जांच एजेंसियों को पुख्ता संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब की सीमा में नशीले पदार्थ गिराए जाते हैं।

इन्हीं नशीले पदार्थों को बाद में पंजाब से छत्तीसगढ़ समेत देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई किया जाता था। बिलासपुर में बिक रही हेरोइन का सीधा कनेक्शन इसी सीमावर्ती तस्करी नेटवर्क से जुड़ा पाया गया है।

कैसे खुला इन तस्करों का राज

इस बड़े खुलासे की शुरुआत कुछ दिन पहले चकरभाठा पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की संयुक्त कार्रवाई से हुई थी। तब पुलिस ने मोहित हिंदूजा, करन दीप सिंह और आर. रजिंदर कुमार नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।

पूछताछ में पता चला कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से माल लाकर मोहित को देता था और फिर ये तीनों मिलकर इसे ऊंचे दामों पर बेचते थे। इन तीनों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने इनके हैंडलर की तलाश शुरू की, जो उन्हें पंजाब से माल भेज रहा था।

पंजाब के खेमकरण से पकड़े गए तस्कर

टेक्निकल एविडेंस और आरोपियों से मिली लीड के आधार पर बिलासपुर पुलिस की एक विशेष टीम पंजाब के तरनतारन जिले पहुंची। वहां थाना खेमकरण क्षेत्र से मुख्य तस्कर बाला उर्फ बलराम सिंह सनियारे को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ट्रेन के जरिए बिलासपुर ला रही है, जहां उसे एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को उम्मीद है कि हेरोइन तस्करी के कई और बड़े राज खुलेंगे।

होली से पहले सूखे नशे पर पुलिस सख्त

होली के त्यौहार को देखते हुए बिलासपुर पुलिस इस समय हाई अलर्ट पर है। शराब और गांजे के साथ-साथ पुलिस का विशेष फोकस सूखे नशे यानी सिंथेटिक ड्रग्स पर है। पुलिस को आशंका है कि त्यौहार के दौरान पार्टियों और आयोजनों में खपाने के लिए नशे की बड़ी खेप पहुंच सकती है।

क्या कहती है पुलिस

सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह ने बताया कि, बाहरी राज्यों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और जरूरत पड़ने पर अन्य राज्यों में भी दबिश दी जाएगी।
ये खपरें भी पढ़ें...

मई 2026 से शुरू होगी जनगणना की डिजिटल गिनती, 2028 में आएंगे आंकड़े

श्रीगुरु सिंघ सभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू भाटिया शराब तस्करी में फरार, संपत्ति की जानकारी मांगी

CG के 36% ट्रैफिक जवानों के फेफड़ों में संक्रमण, 5 गुना तक जहरीली हुई हवा

कोंडागांव में सरकारी मक्का प्लांट पर हमला, दफ्तर-गाड़ियों में तोड़फोड़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर पुलिस
  • कारोबार
  • हेरोइन तस्करी
  • भारत-पाकिस्तान सीमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा