हटकेश्वर महादेव का अर्धनारीश्वर रूप में श्रृंगार, शाम को निकलेगी बारात
रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव का अर्धनारीश्वर श्रृंगार किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पट सुबह 4 बजे से खोल दिए गए हैं। सुबह से ही महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रायपुर के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि का उत्साह देखते ही बन रहा है। भगवान की पूजा करने और जल चढ़ाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवजी के मंदिर पहुंच रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : बागेश्वर धाम में 251 कन्याओं का विवाह, CM साय हुए शामिल
हटकेश्वरनाथ महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार
रायपुर के प्राचीन मंदिरों में से एक महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ महादेव का अर्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पट सुबह 4 बजे से खोल दिए गए हैं। हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सुरेश्वर महादेव चौक पर 21 फीट ऊंचा त्रिशूल लगेगा। मंदिर के बाहर लंबी कतार लगी हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : भयानक गर्मी दे रही दस्तक... अब सताएगा तापमान
FAQ
- रायपुर के हटकेश्वर महादेव मंदिर में अर्धनारीश्वर श्रृंगार क्यों किया गया है?
रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान का अर्धनारीश्वर श्रृंगार किया गया है, जो शिव और पार्वती के संयुक्त रूप को दर्शाता है। यह श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। - महाशिवरात्रि के मौके पर रायपुर के शिवालयों में क्या दृश्य है?
महाशिवरात्रि के पर्व पर रायपुर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोग सुबह से ही शिव जी के दर्शन करने और जल चढ़ाने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। उत्साह और भक्ति का माहौल पूरे शहर में देखा जा रहा है। - हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के बाहर किस विशेष धार्मिक प्रतीक का आयोजन किया जा रहा है?
हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर के बाहर सुरेश्वर महादेव चौक पर 21 फीट ऊंचा त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। यह धार्मिक प्रतीक महाशिवरात्रि के पर्व के अवसर पर स्थापित किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़िए...
शेयर ट्रेडिंग में दोगुना मुनाफा का दिया लालच...फिर खाली किया खाता
बांग्लादेशियों को इराक भेजने वालों पर दर्ज होगा मानव तस्करी का केस