समर कैंप 2026 : रायपुर कला केंद्र में मात्र 110 रुपए में मिलेगी म्यूजिक, योग और शतरंज की प्रोफेशनल ट्रेनिंग

Umeshwari Baghel | Apr 03, 2026, 18:09 IST
raipur-kala-kendra-summer-camp-2026-registration-open-chhattisgarh
रायपुर के कला केंद्र में समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को संगीत, नृत्य, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियाँ सिखाई जाएंगी। कैंप 15 अप्रैल से 30 मई तक तीन चरणों में चलेगा।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर में समर कैंप 2026 का धमाकेदार शुरुआत होने जा रहा है
  • रायपुर कला केंद्र में बच्चों के लिए खास अवसर
  • 15 अप्रैल से शुरू होगा समर कैंप, पंजीकरण जल्द करें
  • कैंप में संगीत, नृत्य, योग, शतरंज जैसी गतिविधियाँ होंगी
  • सीटें सीमित हैं, फ़ीस मात्र 110 रुपए हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur : रायपुर के कला केंद्र में बच्चों के लिए समर कैंप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप खास तौर पर गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर इस कैंप में बच्चों को संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनके स्किल्स में सुधार होगा।



समर कैंप कितने चरण में और तारीखें

इस समर कैंप को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा, दूसरा चरण 1 मई से 15 मई और तीसरा चरण 16 मई से 30 मई तक चलेगा। सभी क्लासेस रोज सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी, ताकि बच्चे नियमित रूप से अपनी रुचियों के अनुसार गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।



प्रशिक्षण में क्या-क्या शामिल है

कैंप में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें संगीत, नृत्य, चित्रकला, योग, शतरंज और स्पोकन इंग्लिश जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इन गतिविधियों के द्वारा बच्चों को सिर्फ कला और मनोरंजन का अनुभव नहीं होगा, बल्कि उनके व्यक्तित्व का भी विकास होगा। बच्चों को अपनी रुचियों के अनुसार सिखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।



16


पंजीकरण और फीस

इस कैंप में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 110 रुपए और ट्रेनिंग फीस 500 रुपए रखी गई है। सीटें सीमित हैं, इसलिए अभिभावकों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने बच्चों का पंजीकरण करवा लें। यह समर कैंप रायपुर के जी.ई. रोड स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल के पीछे कला केंद्र परिसर में आयोजित किया जाएगा।



कला केंद्र रायपुर का योगदान

कला केंद्र रायपुर में पहले से ही संगीत, तबला, हारमोनियम और अन्य कला आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसका लाभ बच्चों के साथ-साथ बड़े भी उठा रहे हैं। इस समर कैंप के आयोजन से बच्चों को एक नया अनुभव मिलेगा और वो अपनी कला और कौशल को बेहतर तरीके से पहचान सकेंगे।



यह खबरें भी पढ़े...

जोधपुर में बिपरजॉय के कारण तेज बारिश, सड़कें लबालब, दो दिनों तक टूरिस्ट प्लेस बंद, शिक्षण संस्थान और समर कैंप की भी छुटि्टयां



छत्तीसगढ़ में मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, सैकड़ों पदों पर होगी भर्ती



छत्तीसगढ़ के चार जिलों में प्रभारी एसपी की तैनाती, रायपुर ग्रामीण की कमान मनीषा ठाकुर को



महिला शतरंज विश्व कपः कोनेरू हंपी और दिव्या देशमुख के बीच होगा फाइनल मुकाबला









Tags:
  • रायपुर
  • समर कैंप 2026
  • रायपुर कला केंद्र