शहर के लोग 25 दिन में करा सकते हैं एलपीजी की बुकिंग, कमर्शियल की प्राथमिकता में स्कूल और अस्पताल

Arun Tiwari | Mar 26, 2026, 12:59 IST
raipur-lpg-booking-new-rules-25-days-limit-commercial-gas-priority-list
कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय की गई हैं। एलपीजी की दैनिक समीक्षा होगी। प्राथमिकता के आधार पर होगा एलपीजी का वितरण।

Raipur : शहरी क्षेत्र के लोग 25 दिन में एलपीजी की बुकिंग करा सकते हैं। सरकार ने बुकिंग के नए निर्देशों को लेकर हुई भ्रम की स्थिति को दूर किया है। प्रदेश में गैस की उपलब्धता और वितरण प्रणाली के संबंध में ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने समीक्षा बैठक ली।



प्राथमिकता के आधार पर वितरण

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। एलपीजी (Commercial LPG Cylinder)के संबंध में स्पष्टता लाई गई।बैठक में एलपीजी की उपलब्धता, वितरण प्रणाली एवं उपभोक्ता संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।



ये हुए अहम फैसले

बैठक में निर्णय लिया गया कि - कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को पिछले माह की कुल खपत के अधिकतम 20 प्रतिशत तक ही एलपीजी सप्लाई की जाएगी।



इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के भीतर एलपीजी रिफिल की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।



गोदामों में सुरक्षा

जिला प्रशासन को सभी एलपीजी वितरकों के कार्यालय और गोदामों में पुलिस एवं होमगार्ड के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था की स्थिति न बने। साथ ही वितरकों को अपने फोन नंबर सक्रिय रखने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



प्राथमिकता श्रेणी तय

उपलब्ध स्टॉक को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संस्थानों के लिए प्राथमिकता श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें शैक्षणिक संस्थान और अस्पताल, सैन्य एवं अर्द्धसैन्य कैंप, जेल, होटल, समाज कल्याण विभाग के संस्थान, रेलवे एवं एयरपोर्ट कैंटीन, शासकीय कार्यालय, गेस्ट हाउस, पशु आहार उत्पादक इकाइयां और रेस्टोरेंट शामिल हैं।



रोजाना होगी समीक्षा

बैठक में यह भी तय किया गया कि कमर्शियल एलपीजी स्टॉक की उपलब्धता एवं वितरण की दैनिक समीक्षा ऑयल कंपनियों द्वारा की जाएगी तथा इसकी जानकारी प्रतिदिन विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।



बैठक में ये थे मौजूद

इस अवसर पर खाद्य नागरिक आपूर्ति के अधिकारियों के साथ इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मंडल एलजी प्रमुख श्रीपाद बक्षी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेडके प्रादेशिक प्रबंधक दिलीप मीणा, हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगेश डोंगरे उपस्थित थे।



ये खबरें भी पढ़े...



आम जनता को बड़ा झटका, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा, कंपनी ने की 7 रुपए की बढ़ोतरी



LPG Gas Booking Rules: क्या फिर बदल गए एलपीजी बुकिंग के नियम? सरकार ने बताया सच



LPG सिलेंडर बुकिंग : होटल-रेस्टोरेंट्स के लिए अच्छी खबर, सरकार ने एलपीजी आवंटन 50% बढ़ाया, लेकिन शर्तें लागू



एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट



Tags:
  • भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • Commercial LPG Cylinder
  • LPG
  • एलपीजी
  • LPG सिलेंडर बुकिंग
  • कमर्शियल एलपीजी