BHOPAL. सावन के पहले ही दिन आम जनता को बड़ा झटका लगा है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हो गया है। कमर्शियल सिलेंडर बेतहाशा महंगा हो गया है। अब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 7 रुपए महंगा मिलेगा। बता दें तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करती हैं। लेकिन इस बार 1 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ था। हालांकि अब कंपनी ने इसके दामों में इजाफा किया है।
19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा
जानकारी के अनुसार 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 1,780 रुपए में मिलेगा। इससे पहले ये सिलेंडर 1,773 रुपए में मिल रहा था। वहीं 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर 1108.5 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली में 1103 रुपए, मुंबई में 1102.5 रुपए और कोलकाता में 1129 रुपए का मिल रहा है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट
- दिल्ली- 1,773 की बजाय 1,780 रुपए में मिलेगा
कोलकाता- 1875.50 रुपए से बढ़कर 1882.50 रुपए
मुंबई- 1725 रुपए से बढ़कर 1732 रुपए
चेन्नई- 1937 रुपए से बढ़कर 1944 रुपए