रायपुर नगर निगम से 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब: बिल्डरों को फायदा पहुंचाने का खेल; कमिश्नर विवेकानंद दुबे अटैच

Umeshwari Baghel | Apr 16, 2026, 23:16 IST
raipur-municipal-corporation-100-acre-land-file-missing-commissioner-attached
रायपुर के नगर निगम जोन 10 के अमलीडीह ऑफिस से 100 एकड़ जमीन से जुड़ी फाइल गायब हो गई है। यह फाइल नियमों के खिलाफ सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग भेजी गई। नगर निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को अटैच कर दिया हैं।

NEWS IN SHORT

  • रायपुर नगर निगम के जोन 10 से 100 एकड़ जमीन से जुड़ी फाइल गायब हैं।
  • फाइल को नियमों के खिलाफ सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग भेजा गया हैं ।
  • नगर निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को अटैच कर दिया हैं ।
  • महापौर मीनल चौबे ने कार्रवाई की बात कही हैं ।

NEWS IN DETAIL

Raipur। रायपुर नगर निगम के जोन 10 के अमलीडीह ऑफिस से 100 एकड़ जमीन से जुड़ी अहम फाइल गायब हो गई है। यह फाइल जोन 10 से नगर निगम मुख्यालय भेजी जानी थी,(रायपुर नगर निगम की लापरवाही) लेकिन इसे सीधे टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग भेज दिया गया। इस मामले को लेकर बिल्डरों को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।



फाइल का गायब होना गंभीर गड़बड़ी की ओर इशारा

निगम मुख्यालय के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार फाइल को सीधे भेजना नियमों के खिलाफ है। सामान्य प्रक्रिया के तहत सभी फाइलें पहले निगम मुख्यालय भेजी जाती हैं, फिर संबंधित विभाग को भेजी जाती हैं। फाइल का गायब होना और नियमों से हटकर भेजा जाना गंभीर गड़बड़ी का संकेत है।



निगम आयुक्त ने लिया सख्त कदम

मामला सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे को मुख्यालय अटैच कर दिया है। उनकी जगह अब मोनेश्वर शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। मोनेश्वर शर्मा ने कहा कि FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



महापौर का बयान

महापौर मीनल चौबे ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कार्रवाई की बात की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि जिम्मेदार अधिकारियों के हौसले न बढ़ें और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।



आगे की जांच और कार्रवाई

नगर निगम प्रशासन का मानना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से किया गया खेल हो सकता है। जांच जारी है और जिम्मेदारों को सजा दिलवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।



यह खबरें भी पढ़े...

रायपुर नगर निगम के खोखले वादे ; 10 करोड़ डकार कर भी सिस्टम नदारद, अब जनता की गाढ़ी कमाई पर नजर



रायपुर नगर निगम का एक्शन ; टैक्स भुगतान नहीं करने पर संपत्ति होगी सील



रायपुर नगर निगम न्यूज : नया फैसला, खाली डायवर्टेड प्लॉट्स पर अब देना होगा टैक्स



रायपुर नगर निगम के पार्षदों ने वापस लिया इस्तीफा, आकाश बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष





Tags:
  • रायपुर नगर निगम का एक्शन
  • रायपुर नगर निगम
  • रायपुर नगर निगम न्यूज
  • रायपुर नगर निगम की लापरवाही
  • महापौर मीनल चौबे